देश में सर्वश्रेष्ठ हो इंदौर का मास्टर प्लान

  
Last Updated:  August 11, 2023 " 11:15 pm"

राजवाडा पर इंदौर उत्थान अभियान ने लिया संकल्प।

इंदौर की बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाऊँगा बोले मंत्री सिलावट।

इंदौर : इंदौर उत्थान अभियान समिति की और से राजवाडा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर इंदौर के मास्टर प्लान को लेकर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में मंत्री सिलावट ने कहा कि इंदौर सफाई में, शिक्षा में, व्यापार में सभी मे नंबर वन है। इसलिए मास्टर प्लान में भी देश मे नंबर वन बनेगा। देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और दोनों सरकार इंदौर के साथ हैं। इसलिए इंदौर का मास्टर प्लान भी सबसे अच्छा बनेगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वह वीडियो सुनाई गई जिसमें वे इंदौर को स्मार्ट सिटी बताने के साथ जागरूक और सुंदर शहर बता रहे हैं।

अभियान के संयोजक अजीत सिंह नारंग ने कहा कि हमारा मकसद है इंदौर का मास्टर प्लान देश का सर्वश्रेष्ठ मास्टर प्लान बनें। इसके लिए हम वर्षों से काम कर रहे है।हम महापौर से लेकर, विधायक,सांसद और सभी जन प्रतिनिधियों से मिले, पर कोई हल नही निकला। इंदौर का पहला मास्टर प्लान पेट्रिक गिडीज ने बनाया था, वैसा मास्टर प्लान फिर नही बना। जिस तरह इंदौर की आबादी बढ़कर 38 लाख हो गई और क्षेत्रफल भी बढ़ गया है, उसक इंदौर का मास्टर प्लान बनना चाहिए।
सभा का संचालन प्रो रमेश मंगल ने किया ,आभार माना कृष्ण कुमार अष्ठाना ने। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।
इस मौके पर अभ्यास मंडल के रामेश्वर गुप्ता, सुनील माकोड़े, पर्यावरण विद् डॉ ओ पी जोशी, शंकर लाल गर्ग, वी पी गुप्ता, डॉक्टर वाघेला, मुरली खंडेलवाल, शफी शेख, सुरेश हरियावी, श्याम सुंदर यादव, ओम नरेडा विशेष रूप से मौजूद थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *