खरगौन : शहर से करीब 10 किमी दूर चोरल नदी पर बने चिड़िया भड़क में डूबे दोनों युवकों के शव स्थानीय गोताखोरों ने निकाल लिए। बलवाड़ा पुलिस ने दोनों के शव बड़वाह अस्पताल पहुंचाएं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों मृतक विजय नगर इंदौर के निवासी थे।
दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार विजय नगर निवासी दीपक चंद्रकांत बोबडे और नितिन पिता बाबा साहब मराठा सहित 8 दोस्त शनिवार को पिकनिक मनाने खरगौन जिले के चिड़िया भड़क गए थे। अन्य लोगों को नदी में नहाते देख दीपक और नितिन भी नहाने के लिए नदी में उतरे और गहरे पानी में चले गए। तैरना नहीं आने से दोनों डूब गए। दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने कुशल गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले। हादसे की सूचना मिलने पर बलवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई कर दोनों मृतकों के शव बड़वाह अस्पताल भिजवाए गए। इस बीच जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन भी बड़वाह अस्पताल पहुंच गए थे।
Related Posts
October 7, 2022 इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान से जुड़े अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर
इंदौर : क्रिकेटर व्यंकटेश अय्यर भी इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान से जुड़ गए हैं। […]
July 7, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार
विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
विकास कार्यों पर लगभग 900 करोड़ रूपये होंगे […]
July 11, 2022 दो मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, एक दर्जन मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद
02 शातिर मोबाइल लुटेरों को क्राइम ब्रांच ने बंदी बनाया है।पकड़े गए आरोपियों ने थाना […]
August 27, 2021 कोरोना से माता- पिता को खोने वाले बच्चों से बोले शिवराज, मामा बनकर रहूंगा हमेशा साथ
इंदौर : शहर में कोरोना महामारी के वज्रपात से अपने माता-पिता को खोने वाले अनाथ बच्चों से […]
October 10, 2021 रेकी कर फ्लैट से 1 लाख रुपए चुराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 92 हजार से अधिक रुपए बरामद
इंदौर : पुताई के बहाने फ़्लैट की रैकी कर 1 लाख रुपये चुराने वाले दो आरोपी, पुलिस थाना […]
May 12, 2024 योगाचार्य स्व. डॉ. वर्मा की स्मृति में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
इंदौर : धार रोड स्थित वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में योगाचार्य स्व. डॉ. आरसी वर्मा स्मृति […]
January 8, 2024 जहां सेवा की भावना है, वहीं श्रीराम हैं : साध्वी ऋतम्भरा
रामलला के नवनिर्मित मंदिर में विराजित होने को बताया 500 वर्षों से अधिक के संघर्ष का […]