इंदौर : धार रोड स्थित वर्मा यूनियन हॉस्पिटल में योगाचार्य स्व. डॉ. आरसी वर्मा स्मृति नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत जैन व सिटी नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. कैलाश लखोटिया ने शिविर का शुभारंभ किया।
योग को चिकित्सा विज्ञान से जोड़ने का कार्य डॉ. वर्मा ने किया।
इस मौके पर अपने विचार रखते हुए अतिथियों ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा को योग के साथ जोड़कर जीवन शैली में परिवर्तन लाने का बड़ा श्रेय डॉ. आरसी वर्मा को है। 60 वर्ष से अधिक समय तक उन्होंने चिकित्सा सेवा कार्य में पर्णमणि की भांति स्वयं को स्थापित किया। हमे उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
अश्विनी वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. संजय लोंढे ने किया।
शिविर में सभी पेशेंट्स की रक्त स्बंधी जांचे, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण, ईसीजी, बोन डेंसिटी, स्पायरोमिट्री श्वास और न्यूरोपैथी नसों की जांच की गई। सैकड़ों मरीजों ने इस शिविर का लाभ लिया। कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शिविर में अपनी सेवाएं दी।
इस दौरान देवेंद्र शर्मा ने सामयिक गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल में ऊर्जा भरने का काम किया।
Related Posts
September 1, 2024 तीन अक्टूबर को रवाना होगी आईआरसीटीसी की बद्री – केदार कार्तिक स्वामी भारत गौरव मानसखंड एक्सप्रेस
आईआरसीटीसी द्वारा उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख […]
December 29, 2021 एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. राव अध्यक्ष, डॉ. लोंढे सचिव चुने गए
इंदौर : एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति […]
March 22, 2024 पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर बम धमाके और फायरिंग
अज्ञात हमलावरों ने दिया हमले को अंजाम।
पाक सुरक्षाबलों ने दो हमलावरों को मुठभेड़ में […]
March 9, 2025 जनता को भिखारी कहने वाले मंत्री प्रहलाद पटेल को बर्खास्त करें
कांग्रेस ने धरना - प्रदर्शन के साथ राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर की मांग।
इंदौर : […]
October 22, 2021 100 करोड़ निःशुल्क टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि का बीजेपी ने मनाया जश्न
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के विरूद्ध विश्व का सबसे बड़ा […]
May 24, 2021 चार राज्यों के लिए यात्री बसों का आवागमन 31 मई तक स्थगित
भोपाल : प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया की राज्य में […]
August 11, 2021 कोरोना संक्रमण नियंत्रण में पर नए केसेस मिलने का सिलसिला जारी, 4 नए मामले आए सामने
इंदौर : मप्र के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले जीरो पर आ गए हैं यानी वहां कोरोना […]