इंदौर : दो मुंहा सांप (रेड सेंड बोया) के 4 तस्कर, थाना गौतमपुरा पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। आरोपीगण इन्हें अवैध लाभ अर्जित करने की नीयत से मुहमांगी कीमत में बेचने की फिराक में थे। दो मुंहा सांप की अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखो रुपए बताई गई है। आरोपियों से 2 , दो मुंह के सांप, 2 मोटरसाइकिल, 1 तोलकांटा और 30 हजार रुपए जब्त किए गए हैं।
पकड़े गए आरोपियों के नाम छगनलाल पिता हीरालाल तिवडिया उम्र 37 साल निवासी हरनिया खेड़ी थाना किशनगंज जिला इंदौर, दिनेश पिता छगनलाल डोडियार उम्र 36 साल निवासी ग्राम जानापाव कुटी थाना मानपुर जिला इंदौर, विनोद पिता रामेश्वर मोरोलिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम बजरंग कॉलोनी संजय जलाशय रोड वार्ड क्रमांक 17 पीथमपुर जिला धार और महेशचंद पिता शंकरलाल चौहान उम्र 44 साल निवासी बाछनपुर थाना सागरकुटी जिला धार बताए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
January 6, 2020 उज्जैन में सीएए के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब उज्जैन : नागरिकता संशोधन कानून का हिंसात्मक विरोध कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के लिए […]
March 11, 2025 पाकिस्तान में बलूच आर्मी ने ट्रेन को हाइजैक कर सैकड़ों यात्रियों को बनाया बंधक
ट्रेन में मौजूद 06 पाक सैनिकों की हत्या की खबर।
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पेशावर […]
December 5, 2022 गीत – संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ एमजीएम के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह
इंदौर: एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह रविवार को एमजीएम मेडिकल […]
August 29, 2021 नीमच में दबंगों ने आदिवासी युवक को पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा, इलाज के दौरान हुई मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : नीमच जिले में दबंगों द्वारा आदिवासी युवक के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। […]
April 28, 2020 कोरोना को हराने के संकल्प के साथ पीड़ित मानवता की सेवा में जुटी है ‘महाकाल की सेना’ इंदौर : "महाकाल की सेना, हराएगी कोरोना" के संकल्प के साथ इंदौर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी […]
October 8, 2022 नासिक में बस – ट्रक की भिड़ंत के बाद बस में लगी आग, 10 यात्री जिंदा जले
नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में 10 से अधिक यात्री […]
September 26, 2022 इंटरनेशनल नंबरों से आपत्तिजनक कॉल करने वाला आरोपी आया क्राइम ब्रांच के शिकंजे में
इंदौर : इंटरनेशनल नंबरों से अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला अज्ञात आरोपी, क्राइम ब्रांच […]