इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु अधिक संख्या में लोग कोविड का टीका लगवाए इस उद्देश्य को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा इन्दौर शहर में 2 से 4 अप्रैल तक “वैक्सिनेशन महोत्सव” मनाने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेशानुसार शहर में 2, 3 एवं 4 अप्रैल को “वैक्सिनेशन महोत्सव” मनाया जाएगा। रंगपंचमी के दिन वैक्सिनेशन के कैम्प निजी अस्पतालों द्वारा भी लगाए जा सकेंगे। इस हेतु आवागमन किए जाने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। 2 अप्रैल को रंगपंचमी के दिन नगर निगम इन्दौर सीमा क्षेत्र के सभी शासकीय वैक्सिनेशन सेंटर्स खुले रहेंगे।
अवकाश के दिन सेवाएं देने पर दी जाएगी सम्मान राशि।
वैक्सीन कार्य में संलग्न सभी एएनएम/शासकीय वैक्सीनेटर को शहर में अवकाश के दिन सेवा देने के सम्मान में 150 रूपये की सम्मान राशि रेडक्रॉस के जरिए दी जाएगी। आने वाले रविवार अर्थात 4 अप्रैल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संचालित शासकीय वैक्सीन केन्द्र बंद रहेंगे, परन्तु सभी निजी अस्पताल अनिवार्यतः विभिन्न रहवासी संघों से संपर्क कर विभिन्न कॉलोनियों में भुगतान के आधार पर कैम्प आयोजित कर सकेंगे। इन वैक्सीनेशन केन्द्रों में आने जाने हेतु छूट रहेगी।
Related Posts
February 14, 2017 व्यापमं घोटाला: 634 नकलची MBBS छात्रों को सुप्रीम कोर्ट का तगड़ा झटका, प्रवेश रद्द भोपाल। व्यापमं घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लिया है। […]
February 10, 2021 इंदौर में बुधवार को साढ़े चार हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाए गए टीके
इंदौर : इंदौर जिले में कोविड वैक्सीनेशन का दूसरा चरण जारी है। दूसरे चरण में बुधवार को 4 […]
October 7, 2021 गौ सेवा भारती ने सर्व पितृ अमावस्या पर दिवंगत गौमाता, संघ प्रचारक व कोरोना से मृत लोगों का किया तर्पण
इंदौर : गौ-सेवाभारती द्वारा पिछले 18 वर्षो से निरन्तर सर्व पितृ श्राद्ध अमावस्या पर […]
February 4, 2022 अन्ना ने लागू स्मृति टेबल टेनिस और जयराज ने साहू स्मृति कैरम स्पर्धा के खिताब पर जमाया कब्जा
इंदौर : असली दुनिया के अन्ना दुराई ने इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अतुल लागू स्मृति […]
March 30, 2020 जिला प्रशासन के तेवर पड़े नरम, दूध बांटने की दी मंजूरी इंदौर : टोटल लॉकडाउन के दौरान दूध जैसी अत्यावश्यक वस्तु पर भी रोक लगाकर आलोचना में घिरे […]
January 6, 2021 विमानतल पर अंतरराष्ट्रीय कार्गो हब का सीएम ने किया लोकार्पण
इंदौर : शहर व देवास, पीथमपुर के उद्योगों के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को नई […]
July 20, 2019 रेलवे स्टेशन पर लगाई गई लिफ्ट का लोकार्पण इंदौर: पश्चिम रेलवे के प्रमुख स्टेशन इंदौर को मोडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के […]