उज्जैन – मक्सी रोड पर हुआ हादसा।
इंदौर : शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बुधवार तड़के बस और ट्राले में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 13 घायलों को इलाज के लिए उज्जैन भेजा गया है।बस माधवगढ़ (जालौन, उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। मृतक यूपी के रहने वाले थे। मृतकों में दो महिलाएं एक ही परिवार की थीं। दोनों शादी में शामिल होने गुजरात के अहमदाबाद जा रही थीं।
सूत्रों ने बताया कि दोंगता के पास बस और ट्राले में ये भिडंत हुई। ड्राइवर को झपकी आने से ये हादसा हुआ। दुर्घटना में राम जानकी पति परमात्मा शरण, मीरा बाई पति गणेश प्रसाद प्रजापति और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित्रा देवी (35) और राधा (12) दोनों मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ा। स्थानीय पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाए।
मिली जानकारी मुताबिक बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। बस नंबर UP 75 AT 4799 शारदा ट्रेवल्स की बताई गई है। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
Related Posts
August 26, 2022 प्रत्येक विधानसभा के 6-6 सरकारी स्कूल बनेंगे मॉडल स्कूल
महापौर द्वारा महापौर परिषद सदस्यो के साथ बैठक में लिए गए कई निर्णय।
इंदौर : महापौर […]
July 25, 2019 तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित,कांग्रेस, जेडीयू, टीएमसी ने किया वॉकआउट नई दिल्ली: गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में रखा गया तीन तलाक बिल लंबी बहस के […]
November 6, 2024 इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
16 दिसंबर को होगी रवाना।
रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय […]
April 13, 2021 सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल और सन्त कंवरराम का मनाया जन्मदिन, अनुष्ठान व महाआरती के हुए आयोजन
इंदौर : सिन्धी समाज के आराध्य कुलदेवता भगवान श्री झूलेलाल व अमर शहीद संत भगत कँवरराम […]
March 24, 2021 अवैध शराब की तस्करी में लिप्त इनामी बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : अवैध शराब की तस्करी करने वाले इनामी बदमाश को क्राइम ब्राँच इंदौर ने बन्दी बना […]
August 24, 2021 चूड़ीवाला पिटाई कांड में ओवैसी की एंट्री पर बीजेपी का पलटवार, मप्र में कानून का राज, तुष्टिकरण की दुकान कहीं और चलाएं ओवैसी
भोपाल : इंदौर में चूड़ीवाले की पिटाई के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद […]
December 11, 2021 श्रीराम मंदिर, राजेन्द्र नगर में 12 दिसम्बर से मनाया जाएगा दत्त जयंती उत्सव
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडळ, महाराष्ट्र समाज और तरुण मंच द्वारा सात दिवसीय दत्त जयंती […]