इंदौर में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज की घटना पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
भोपाल : इंदौर लॉ कॉलेज में पाई गई विवादित किताब पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि विद्वेष फैलाने वाले तत्वों को जेल भेजने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि इंदौर के गवर्मेंट लॉ कॉलेज में सामूहिक हिंसा एवं दांडिक न्याय पद्धति नामक पुस्तक जो फरहत खान द्वारा लिखी गई है, ये पुस्तक प्रतिबंधित होने के बावजूद लाइब्रेरी में कैसे आई और क्यों वहां के कतिपय प्राध्यापकों ने इसकी वकालत की, इसकी जांच होनी चाहिए।
ऐसी ही ताकतें लव जिहाद को प्रमोट करती हैं।
वीडी शर्मा ने कहा कि ऐसी ही ताकतें, इसी प्रकार के लोग कॉलेजों में लव जिहाद से लेकर इस तरह की चीजों को प्रमोट करते हैं। विद्वेश फैलाने का काम इस प्रकार के लोगों के माध्यम से ही होता है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ केवल कार्रवाई नहीं, इन्हें जेल भेजने की जरुरत है।हमारे गृह मंत्री ने इन तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जल्द ही ऐसे लोग कॉलेज में नहीं जेल में होंगे।
Related Posts
August 23, 2023 कुलकर्णी नगर में मतदाताओं के बीच पहुंची अतिथि विधायक संगीता पाटिल
केंद्र व शिवराज सरकार की योजनाओं को लेकर लिया फीडबैक।
विधानसभा 2 में विधायक प्रवास […]
March 15, 2021 गोबर के कंडों से होलिका दहन करेगा अग्रवाल समाज
इंदौर : अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति ने इस बार होलिका दहन पर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प […]
October 6, 2019 मेहमान छात्र- छात्राओं को अच्छा लगा इंदौर इंदौर : एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित 51वीं अंतरराष्ट्रीय राउंड स्क्वेयर […]
March 5, 2023 भैरव घाट में बेकाबू बस खाई में गिरी,दो यात्रियों की मौत, कई घायल
इंदौर : रविवार दोपहर इंदौर से खंडवा जा रही एक बस बाई गांव के पास भैरव घाट में बेकाबू […]
October 4, 2020 कोरोना पर विजय पाने वाले सैन्य जवानों ने दान किया प्लाज्मा
महू : देश की सेना सीमा पार बैठे दुश्मन पर ना सिर्फ पूरी तरह निगाहबान है, बल्कि जरा सी […]
July 12, 2021 जमीन की पावती के बदले रिश्वत की मांग कर रहीं पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
उज्जैन : लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी, रतलाम तहसील को बन्दी […]
April 8, 2020 राजधानी भोपाल में 8 नए संक्रमित मरीज मिले, कुल तादाद 91 तक पहुंची भोपाल : मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि भोपाल […]