मुम्बई: पत्रकार संजय बारू की किताब पर बनी फिल्म ‘ द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही देश भर में बवाल मच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता फ़िल्म को रिलीज नहीं होने देने की धमकी दे रहे हैं। संभावना ये भी जताई जा रही है कि कांग्रेस शासित राज्यों में फ़िल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी जाएगी।
यूथ कांग्रेस की धमकी
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फ़िल्म को लेकर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने जहाँ फ़िल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया में शेयर किया है वहीं यूथ कांग्रेस ने रिलीज से पहले फ़िल्म उन्हें दिखाने की मांग की है।
फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यजीत तांबे पाटिल ने फ़िल्म निर्माता को इस आशय का पत्र लिखा है। उनका कहना है कि रिलीज़ से पहले फ़िल्म में तथ्यात्मक गलतियां हों तो उन्हें ठीक किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि फ़िल्म पहले उन्हें दिखाई जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो फ़िल्म को देशभर में कहीं भी रिलीज़ नहीं होने दिया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं का ये भी आरोप है कि फ़िल्म में सोनिया और राहुल गांधी के चरित्र हनन का प्रयास किया गया है।
मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे संजय बारू
पत्रकार संजय बारू 2004 से 2008 तक तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। उन्हीं की किताब पर ये फ़िल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बनाई गई है।
Related Posts
October 6, 2023 पीआईएमआर का बंगलुरु के टीईपीएल के साथ करार
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने टैली एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड […]
April 4, 2020 घर- घर किराना पहुंचाने के लिए वार्डों को किराना सप्लाय क्षेत्रों में बांटा। इन्दौर : लॉक डाउन व कर्फ्यू के दौरान घर-घर दूध पहुँचाने की व्यवस्था की तर्ज पर किराना […]
June 19, 2020 निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह रीवा नगर निगम में अटैच, इंदौर से किया कार्यमुक्त इन्दौर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में संशोधन करते […]
May 21, 2024 अभ्यास मंडल ने गीता भवन चौराहे पर चलाया यातायात सुधार अभियान
ट्रैफिक वार्डन,पुलिस के साथ यातायात सुधार ,जन जागरुकता के लिए सड़क पर उतरे।
इंदौर : […]
August 12, 2023 प्रियंका, कमलनाथ व अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस थाने में की शिकायत
भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने दर्ज कराई शिकायत।
कांग्रेस नेताओं पर लगाया झूठ […]
April 29, 2023 राजभवन में बैठकर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनेंगे इंदौर के धर्मेश
मन की बात के 100 वे एपिसोड के प्रसारण के राजभवन में किए गए हैं विशेष […]
February 20, 2021 कारपोरेट को मजबूत कर रही वर्तमान पत्रकारिता, टूटता भरोसा, बढ़ता गुस्सा विषय पर बोले दिग्गज पत्रकार
इन्दौर : स्टेट प्रेस क्लब, इन्दौर द्वारा रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित भारतीय पत्रकारिता […]