रात्रि के समय अकेली भटक गई महिला को आर्थिक मदद कर सुरक्षित बस से सीहोर रवाना किया।
इंदौर : राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल पर 05 मार्च 2021 को रात्रि 11 बजे एक महिला कॉलर द्वारा सूचना दी गई कि वह श्री महाकाल मन्दिर के दर्शन करने उज्जैन आई थी लेकिन गलत बस में बैठने के कारण इन्दौर पहुँच गई है। उसे सीहोर जाना है परंतु उसके पास पैसे खत्म हो गए हैं और कोई साधन भी नहीं मिल रहा है। उसे पुलिस सहायता की जरूरत है । पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल ने इस सूचना प्राप्ति पर पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्र की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्रमांक 03 को मौके पर रवाना किया।
डायल-100 एफ.आर.व्ही.के पायलट नितिन पटेल मौके पर पहुँचकर महिला से मिले और उसे ढांढस बंधाया कि वह परेशान ना हो। पटेल ने महिला को स्वयं साथ ले जाकर खाना खिलाया एवं बस का किराया देकर सीहोर की बस में बिठाकर रवाना किया । उक्त महिला दीपा शाक्य के सुरक्षित घर पहुँचने पर उसके परिजनों ने डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ को फोन कर मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता के साथ की गई मदद के प्रति आभार जताया और उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।
Related Posts
May 16, 2019 व्यापारी कल्याण आयोग का जल्द होगा गठन- ताई इंदौर: लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के […]
August 7, 2020 145 नए कोरोना संक्रमित मिले, 3 की मौत..! इंदौर : कोरोना संक्रमण और उससे होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोज डेढ़ सौ के […]
May 12, 2021 प्रभारी मंत्री और कलेक्टर ने गांव- गांव पहुंचकर की ग्रामीणों से मुलाकात, कोरोना के लक्षण दिखते ही जांच कराने का किया आग्रह
इंदौर : इन्दौर जिले में किल कोरोना अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मेरा […]
March 21, 2020 आयुर्वेद से सम्भव है कोरोना का उपचार..? इंदौर : आचार्यश्री विद्यासागरजी के सान्निध्य में जबलपुर में संचालित पूर्णआर्यू […]
March 16, 2021 दो साल से नहीं हुई दो हजार रुपए के नोटों की छपाई, संसद में सरकार ने दी जानकारी
नई दिल्ली : 2000 रुपये मूल्य के करेंसी नोट की पिछले 2 साल में कोई छपाई नहीं हुई है। […]
January 27, 2023 सावधान : सोशल मीडिया पर न डाले भड़काऊ व आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने वीडियो और मैसेज
सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक मैसेज/पोस्ट/वीडियो वायरल कर, सांप्रदायिक सद्भाव को […]
March 24, 2023 देवयानी निर्देशित बाल फिल्म बायसिकल डेज 14 अप्रैल को होगी रिलीज
इंदौर : बदलते जमाने के साथ बच्चों के जीवन में दोस्त और शिक्षकों की भूमिका बढ़ गई है। […]