इंदौर : विजयनगर थाना क्षेत्र में दीपावली की (गुरुवार) रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि घटना के दौरान कुछ युवक खाली मैदान में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
थाना प्रभारी तहजीब काजी के अनुसार घटना इलाके के भमोरी स्थित रामनगर मैदान में घटित हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आकाश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुए था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दो अन्य घायलों को चाकू के मामूली घाव लगे हैं।
मृतक के भाई अनिल सांखले ने बताया कि दीपावली की सुबह मृतक आकाश सांखले व इलाके में रहने वाले कुछ लोगों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आकाश शहर में गैस की गाड़ी चलाने का काम करता था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
Related Posts
April 17, 2020 जनता की सुविधा के लिए शुरू की गई ओला एम्बुलेंस इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण से उपजे हालात को देखते हुए इंदौर में एम्बुलेंस की कमीं […]
May 8, 2024 परशुराम जयंती पर 09 मई को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर संपन्न हुई बैठक।
इंदौर : सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के […]
March 20, 2021 नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
इंदौर : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास से […]
August 30, 2022 रफी मोहम्मद शेख ने जीता मीडिया सीरीज बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन – 3 का खिताब
इंदौर : मीडिया सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन लीग - 2022 सीजन 3 का खिताब रफी मोहम्मद शेख ने […]
April 3, 2024 फ्लैट का दरवाजा खुला छोड़ कर जाना पड़ा महंगा
कमरे से लैपटाप, आइपैड और मोबाइल चुरा ले गया चोर।
इंदौर : दरवाजा खुला छोड़कर दौड़ […]
May 17, 2021 गोपी नेमा ने आपदा प्रबंधन पर खड़े किए सवाल, सीएम को लिखा पत्र, तीसरी लहर को लेकर अभी से तैयारी करने पर दिया जोर
इंदौर : पूर्व विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा ने अपनी ही पार्टी की सरकार […]
March 28, 2023 फादर वर्गीस का किया गया दाह संस्कार..!
फादर वर्गीस की थी अंतिम इच्छा की उनकी मृत्यु के बाद दफनाने की जगह किया जाए दाह […]