इंदौर : करोड़ों रुपए की धोखा–धडी के प्रकरणों में फरार 03 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए हैं।
आरोपियों ने मेसर्स ऑक्सीजन लाइफ लाइन रिटेल प्राइवेट लिमिटेड इंदौर, आरोग्य रिटेल मेडिसिन इंदौर आदि कंपनी की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट कर कई आवेदकों के करोड़ो रुपए ले लिए। उन्हें न तो उचित सर्विस दी गई और न ही पैसे वापस किए गए।
तीनों आरोपियों ने इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं धार जिले के आवेदकों से छल पूर्वक पैसे लेकर ठगी की थी।
पकड़े गए आरोपी जबलपुर जिले के थाना ओमती और मदन महल ,ग्वालियर जिले के थाना कंपू , इंदौर जिले के थाना विजय नगर, तुकोगंज, लसूडिया व हीरानगर एवं धार जिले के थाना कोतवाली सहित कुल 08 अपराधों में फरार थे। तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थाने में पहले से अपराध पंजीबद्ध हैं।
आरोपियों के नाम 1. कुंवर पुष्पेंद्र सिंह उर्फ के.पी.सिंह पिता देवेंद्र सिंह, 2.उर्वशी पति रूपेंद्र सिंह और 3.रूपेंद्र सिंह चौहान पिता देवेंद्र सिंह चौहान बताए गए हैं। क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं।
Related Posts
June 14, 2021 मोबाइल और वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब के धंधे में थे लिप्त
इंदौर : हीरानगर पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को बन्दी बनाया है। उसके कब्जे से अवैध शराब भी […]
April 26, 2019 काशी के कोतवाल के दर्शन कर पीएम मोदी ने भरा नामांकन वाराणसी: गुरुवार शाम ऐतिहासिक रोड शो के बाद शुक्रवार को पीएम मोदी ने अपना नामांकन दाखिल […]
November 29, 2021 सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते जहर पीने वाले जोशी परिवार के पांचवे सदस्य ने भी तोड़ा दम, कार्रवाई के नाम पर की गई महज लीपापोती
भोपाल : सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने वाले जोशी परिवार […]
June 9, 2023 मंदिर की दानपेटी चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : मंदिर से दान पेटी चोरी करने वाले 03 बदमाशों को हीरानगर पुलिस ने रंगे हाथों […]
May 22, 2021 कोरोना लहर पर लगा ब्रेक, 9 फ़ीसदी से कम हुआ पॉजिटिविटी रेट, दो गुना मरीज हुए रिकवर
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब लगभग थमने की कगार पर है। प्रतिदिन उत्साह वर्धक […]
November 20, 2021 प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का किया ऐलान
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश को […]
August 4, 2023 मोबाइल दुकान में चोरी के आरोपियों को अन्नपूर्णा पुलिस ने गिरफ्त में लिया
तीन में दो आरोपी हैं नाबालिग।
आरोपियों से चुराए गए मोबाइल व एसेसरीज जब्त।
इंदौर : […]