फ़तेहपुर : उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में स्थित एक चर्च में चंगाई सभा की आड़ में हिंदुओं को कथित रूप से डरा धमकाकर धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने चर्च के पादरी समेत 55 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 153-A, 506, 420, 467, 468 व 3/5 उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 के तहत यह केस दर्ज किया गया है।
पादरी सहित 26 गिरफ्तार।
पुलिस ने इस मामले में धर्मांतरण के आरोपी पादरी समेत कुल 26 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बता दें कि थाना कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित चर्च में गुरुवार की शाम धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था. वीएचपी ने चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप लगाया था। वीएचपी का आरोप था कि चर्च में गरीब हिंदुओं को क्रिश्चियनिटी शिक्षा देकर जबरन धर्मांतरण करवाया ज रहा है, जिसके बाद वीएचपी कार्यकर्ताओं ने चर्च का घेराव कर जमकर हंगामा किया था.
वीएचपी का हंगामा बढ़ता देख अफसरों के हाथ-पांव फूल गए थे, जिसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स को चर्च के बाहर तैनात कर दिया गया था।वीएचपी और बजरंगदल के कार्यकर्ता चर्च के पादरी पर कार्यवाई की मांग पर अड़े थे. फिर पुलिस अधिकारियों ने वीएचपी कार्यकर्ताओ को कार्रवाई का भरोसा दिया था।
Related Posts
December 31, 2021 नन्हे वैज्ञानिक यथार्थ के अविष्कार को मिला भारत सरकार का पेटेंट
इंदौर : बच्चों में प्रतिभा की कमीं नहीं होती, जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा […]
August 13, 2020 स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश की जेलों से 244 कैदी होंगे रिहा.. भोपाल : मध्य प्रदेश की जेलों में हत्या जैसे जघन्य मामलों में सजा काट रहे 244 कैदी 15 […]
February 9, 2021 हाइलिंक सिटी में डकैती की वारदात के 5 आरोपी गिरफ्तार, फरियादी का भतीजा निकला गिरोह का सरगना
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र की हायलिंक सिटी में सी.ए. के घर हुई सनसनीखेज डकैती की […]
February 27, 2017 पंचकुइयां रोड का नाम अब लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की ओर से कनॉट प्लेस से लिंक रोड जाने वाली पंचकुइयां मार्ग […]
July 1, 2021 रालामंडल का वनविहार की तर्ज पर होगा विकास, बटरफ्लाई पार्क भी बनेगा
इंदौर : रालामंडल और उमड़ीखेड़ा के रूप में इन्दौर को पूर्ण विकसित नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन […]
March 30, 2020 इंदौर में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत इंदौर : कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच एक और पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ दिया। उसे निजी अस्पताल […]
September 26, 2023 बीजेपी ने दिग्गजों को उतारा चुनाव मैदान में, इंदौर -01 से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट
देपालपुर से एक बार फिर मनोज पटेल प्रत्याशी होंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल भी […]