नईदुनिया के आधार स्तम्भ रहे महेंद्र सेठिया का निधन

  
Last Updated:  August 18, 2022 " 06:54 pm"

इंदौर : बीते वर्षों में इंदौर के अग्रणी अखबार नईदुनिया के आधार स्तंभ रहे महेन्द्र सेठिया का गुरुवार (18 अगस्त ) को निधन हो गया। 73 वर्षीय सेठिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महेन्द्र सेठिया के पिता स्वर्गीय बसंतीलाल सेठिया नईदुनिया के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। महेन्द्र सेठिया के परिवार में पुत्र विनीत सेठिया पुत्री नेहा, पत्नी विजया सेठिया और भाई प्रेम सेठिया हैं। स्व. महेन्द्र सेठिया मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी रहे। उनका शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रमुख योगदान रहा।

पत्रकारिता जगत की बड़ी क्षति।

इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने महेंद्र सेठिया के निधन को इंदौर ही नहीं मप्र के पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। टीम इंदौर प्रेस क्लब ने स्व. सेठिया को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

महेंद्र सेठिया ने खेल प्रशासक के रूप में भी अलग पहचान बनाई।

बीजेपी के प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने नईदुनिया के आधार स्तंभों में से एक,वरिष्ठ पत्रकार महेन्द्र सेठिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा
“श्री सेठिया का अवसान इंदौर ही नहीं मध्यप्रदेश के पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। एक खेल प्रशासक के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। मैं बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन व सिंधी समाज की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं व प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।”

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *