नई दिल्ली: जीएसटी कॉउंसिल की शनिवार को हुई बैठक में कई उत्पादों और सेवाओं पर कर की दर्रे घटा दी गईं। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बैठक के बाद बताया कि कुल 23 वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी की दरें कम की गई हैं। इनमें 17 वस्तुएं व 6 सेवाएं हैं।
17 उत्पाद ऐसे हैं जिनपर 18 फीसदी से घटाकर 12 या 5 फीसदी जीएसटी की दर की गई है। 6 उत्पादों को जीएसटी के 28 फीसदी की स्लैब से हटाकर 18 फीसदी में लाया गया है, इनमें टायर, लिथियम बैटरी, 32 इंच तक के टीवी, पॉवर बैक और वीडियो गेम्स शामिल हैं। हालांकि सीमेंट पर जीएसटी की 28% दर को यथावत रखा गया है।
वित्त मंत्री जेटली ने बताया कि 100 रुपये से ज्यादा के सिनेमा टिकटों पर 18 फीसदी और 100 रुपए से कम के टिकटों पर अब 12 फीसदी जीएसटी लगेगा। फ्रोजन वेजिटेबल पर जीएसटी पूरीतरह से खत्म कर दिया गया है। व्हील चेयर को 5 फीसदी जीएसटी के दायरे में लाया गया है। फुटवियर पर जीएसटी की दरें 18 फीसदी से घटाकर 12 और 5 फीसदी की गई हैं। धार्मिक हवाई यात्रा पर अब 5 फीसदी टैक्स लगेगा। संशोधित जीएसटी की दरें 1जनवरी से लागू होंगी।
नए साल का तोहफा,कई उत्पादों पर जीएसटी की दरें हुई कम।
Last Updated: December 22, 2018 " 03:49 pm"
Facebook Comments









