इंदौर की सामाजिक संस्था अभ्यास मंडल की मासिक व्याख्यानमाला के तहत मंगलवार को खान नदी सफाई अभियान पर प्रेजेंटेशन दिया गया। इस अभियान को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने वाले किशोर कोड़वानी ने यह प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में नदी सफाई पर तो ध्यान केंद्रित किया ही मास्टर प्लान के संदर्भ में शहर के विकास, जनसंख्या का घनत्व, उसमें होनेवाली बढ़ोतरी, पानी प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण, प्रदूषण और अन्य मुद्दों को लेकर जुटाए गए आंकड़े भी सामने रखे। उनका कहना था कि 2021 तक इंदौर की जनसंख्या 40 लाख के पार हो जाएगी जबकि सरकारी एजेंसियों की प्लानिंग आज की जनसंख्या के लिहाज से भी सही नहीं है। कोड़वानी ने आशंका जताई कि उचित जल प्रबंधन के अभाव में आनेवाले समय में शहर को गंभीर जल संकट भुगतना पड़ सकता है।
कोड़वानी के बाद सोपान जोशी ने नदी पुनर्जीवन पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में कलेक्टर निशांत वरवड़े सहित प्रशासनिक अधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Related Posts
December 5, 2023 आचार संहिता खत्म, शुरू हुई जनसुनवाई
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं सुनकर किया […]
August 4, 2024 35 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश,कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड
चार आरोपी गिरफ्तार, लगभग 26 लाख रुपए बरामद।
इंदौर : स्कीम 114-1 में रहने वाले […]
February 15, 2021 डीजियाना की टीम ने जीता मीडिया सीरीज-10 का खिताब, कुलदीप रहे मेन ऑफ द सीरीज
इंदौर : davv के खंडवा रोड स्थित मैदान पर आयोजित मीडिया सीरीज के दसवें संस्करण का खिताब […]
April 21, 2022 मुम्बई में चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में खतरे में पड़ी यात्री की जिंदगी, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
मुंबई : चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने के चक्कर में यात्री अकसर घायल हो जाते हैं या जान […]
May 7, 2023 वीर सावरकर के देश की आजादी में योगदान को कमतर आंकने की कोशिश की गई – पार्थ
इंदौर : वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी से लेकर तमाम कांग्रेसी नेता अकसर बयानबाजी करते […]
October 1, 2023 प्रदेश के पहले मल्टी लेयर सहित चार फ्लाईओवर और दो रेलवे ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
लवकुश चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में किया 1483 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का […]
May 26, 2023 बीजेपी में मचे घमासान को देख बदलाव की आहट तेज
नवतपे के साथ बढ़ गया मध्यप्रदेश में राजनैतिक तापमान।
🔸प्रवीण खारीवाल🔸
भोपाल : […]