इंदौर : इंदौर यातयात पुलिस ने शराब पीकर अनियंत्रित रूप से ट्रक चलाने वाले चालक को पकड़कर 35 हजार रुपए अर्थदंड आरोपित किया है।
बताया जाता है कि चालक शराब के नशे में बिना लाइसेंस ट्रक चला रहा था, जिससे जान- माल के नुकसान की आशंका बन गई थी।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सत्य साईं चौराहे की ओर से एक आइशर MP09GE3412 तेज गति में अनियंत्रित रूप से आ रही थी, जिसे पुलिस ने रोका। चालक नशा करके बिना लाइसेंस ट्रक चला रहा था, जो कई लोगों को दुर्घटना का शिकार बना सकता था। मौके पर सूबेदार विवेक परमार और उनकी टीम ने ट्रक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181,115/194(2),185 में चालानी कार्रवाई की, जिस पर न्यायालय ने 35 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया जो एक ही गाड़ी पर किया जाने वाला अधिकतम जुर्माना है। पुलिस द्वारा विगत 03 दिन में 75 से अधिक वाहनों पर इस क्षेत्र मे कार्रवाई की गई।
Related Posts
July 22, 2021 महँगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल- डीजल और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी
इंदौर : बीजेपी की शिवराज सिंह सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। […]
August 6, 2021 शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और ब्लैकमेल कर रुपए ऐठनें वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले झांसेबाज को महिला थाना पुलिस […]
September 29, 2023 जवाहर टेकरी खदान में भरे वर्षा जल में होगा श्री गणेश की मूर्तियों का विसर्जन
निगम वर्कशॉप में बनें हायड्रोलिक प्लेटफार्म में प्रतिमाएं रखकर किया जाएगा […]
June 9, 2022 पंचायत निर्वाचन के लिए 10 जून को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह
इंदौर : त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 10 जून को अपरान्ह 3 बजे के बाद अभ्यर्थियों को […]
September 30, 2022 खड़े कंटेनर में जा घुसी बाइक, तीन भाइयों की मौत
इंदौर : गुरुवार रात महू निवासी तीन भाई हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि महू के […]
August 3, 2023 पुरुषोत्तम मास में किए सत्कर्म चार गुना फलदायी होते हैं : स्वामीश्री केशवाचार्य महाराज
इंदौर : हमारी जिंदगी एक बुझे हुए दीपक के समान थी।हमारे जीवन में अंधेरा था लेकिन जब से […]
June 11, 2021 31 अगस्त तक निकाय करों का भुगतान करने पर अधिभार में मिलेगी छूट
इंदौर : मध्य प्रदेश शासन द्वारा कोरोना वायरस कोविड 19 वैश्विक महामारी से उत्पन्न […]