स्व. शर्मा के पुत्र और परिवार के सदस्यों ने सुमित मिश्रा का किया आत्मीय स्वागत।
इंदौर : नवनियुक्त इंदौर नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी इंदौर के नेता पूर्व महापौर एवं विधायक रहे स्व. श्रीवल्लभ शर्मा के तिरुपति नगर स्थित निवास पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की और उनके विचारों और सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
सुमित मिश्रा ने बताया कि ‘पंडित श्री श्रीवल्लभ शर्मा का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदा मेरे साथ रहा है। मैं पंडित जी की निर्भीकता, स्पष्टवादिता, वाकपटुता एवं जनता से संबंध बनाने की कला से बहुत प्रभावित रहा हूं। मंच पर भाषण कैसे दिया जाता है यह मैंने पंडित जी से ही सीखा था। पंडित श्रीवल्लभ मेरे राजनीतिक गुरु रहे हैं।
इस मौके पर पंडित श्रीवल्लभ शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा, पुत्रवधू श्रीमती शालिनी शर्मा एवं विजय पाण्डेय ने तिरुपति नगर रहवासी संघ के सदस्यों तथा खांडल्य विप्र समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ शॉल श्रीफल भेंट कर इंदौर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित मिश्रा का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
Related Posts
February 4, 2021 ट्विटर को केंद्र सरकार की चेतावनी, विवादित हैशटैग हटाओ या कार्रवाई के लिए रहो तैयार
नई दिल्ली : किसानों के नरसंहार वाले हैशटैग पर कार्रवाई न करने पर केंद्र सरकार द्वारा […]
January 5, 2021 किन्नर अखाड़े को मान्यता देना संभव नहीं- रामकिशोरदास शास्त्री
इंदौर : देश के तेरह प्रमुख अखाड़ों में से एक, अ.भा. पंच दिगंबर अणि अखाड़ा हरिद्वार के […]
March 27, 2021 इस्पोरा की कैरम स्पर्धा का खिताब नरेंद्र भाले को।
इंदौर : खेल समीक्षक नरेंद्र भाले ने इंदौर स्पोर्ट्स राइटर्स एसोसिएशन के वार्षिक खेल […]
September 28, 2022 महाकाल मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर पहले चरण में 351 करोड़ खर्च
उज्जैन : महाकाल परिसर अब 'महाकाल लोक' के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
August 15, 2022 महापौर पुष्यमित्र ने पिंक बस में किया सफर
इंदौर : महापौर एवं अटल इंदौर सिटी बस ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड के अध्यक्ष पुष्यमित्र […]
August 1, 2021 25 वार्डों में किया जाएगा 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों का सीरो सर्वे
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किए जा […]
April 29, 2021 पीथमपुर के मित्तल स्टील के दूसरे ऑक्सीजन प्लांट में भी शुरू हुआ उत्पादन, अब भरे जा सकेंगे ज्यादा सिलेंडर
इंदौर : आक्सीजन की कमी से जूझने वाले ज़िलों को अब त्वरित गति से और अधिक संख्या में […]