इंदौर : यात्रियों की सुविधा और उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल के नागदा, उज्जैन, शुजालपुर स्टेशन पर ठहराव के साथ हिसार से तिरुपति के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराए के साथ किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 04717 हिसार- तिरुपति स्पेशल 06 जुलाई, 2024 से 28 सितम्बर, 2024 तक हिसार से प्रति शनिवार को 14.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, होते हुए सोमवार को 09.14 बजे तिरुपति स्टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04718 तिरुपति हिसार स्पेशल 08 जुलाई, 2024 से 30 सितम्बर, 2024 तक तिरुपति से प्रति सोमवार को 23.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर, उज्जैन, नागदा, होते हुए बुधवार को 22.25 बजे हिसार पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रिंगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लहारशाह, सिरपूर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, कोंडापल्ली, विजयवाड़ा, नेल्लोर, गूडूर एवं रेणिगुंटा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर पर सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
Related Posts
February 7, 2023 अवैध उत्खनन के मामले में चम्पू अजमेरा पर लाखों का जुर्माना
इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर भू माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्ती की जा रही […]
September 26, 2023 बीजेपी ने दिग्गजों को उतारा चुनाव मैदान में, इंदौर -01 से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट
देपालपुर से एक बार फिर मनोज पटेल प्रत्याशी होंगे।
नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल भी […]
March 1, 2022 यूक्रेन के खारकीव में रूसी हमले की चपेट आकर भारतीय छात्र की मौत
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की आंच में भारत भी झुलसने लगा है। रूस द्वारा […]
January 11, 2023 समिट में प्राप्त प्रस्तावों को धरातल पर उतारने में करेंगे पूरी मदद – मुख्यमंत्री चौहान
मारीशस और यूरोपियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी मिले।
मुख्यमंत्री चौहान से देश […]
February 11, 2022 इंदौर को मोबाइल का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की लालवानी ने लोकसभा में रखी मांग
नई दिल्ली : इंदौर में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन […]
May 26, 2023 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 14 से 20 जून तक मनाया जाएगा ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव
श्री ब्रम्होत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर आहूत की गई […]
April 18, 2021 कोरोना कर्फ्यू की अवधि 5 दिन के लिए बढ़ाई, 23 अप्रैल तक बन्द रहेंगे नगरीय व्यावसायिक प्रतिष्ठान
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 19 से 23 अप्रैल […]