नागरिकता कानून के समर्थन में बीजेपी ने घर- घर दी दस्तक

  
Last Updated:  January 5, 2020 " 04:10 pm"

इंदौर: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभाओं में घर-घर पहुंचकर जनसपर्क किया। जनसंपर्क का यह कार्यक्रम 10 जनवरी तक लगातार चलाया जायेगा।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश में शरणार्थियों के रूप में जीवन यापन कर रहे पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने के लिये बनाया गया है। इस कानून से देश में निवास करने वाले किसी भी व्यक्ति के अधिकारों और सुविधाओं में कहीं कोई कमी नहीं आयेगी और ना ही देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता जायेगी। यह नागरिकता देने का कानून है ना कि नागरिकता लेने का। देश में विपक्षी राजनैतिक दल भ्रम फैलाकर और गुमराह कर देश के वर्ग विशेष के लोगों को भड़का रहे हैं। बेवजह अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर इस कानून के बारे में समझाने का काम कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र क्र 1 में महापौर मालिनी गौड़, सुदर्शन गुप्ता, कमल वाघेला, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, कपिल शर्मा की उपस्थिति में वार्ड क्र 5 के पार्षद राजेश चैहान के निवास राजनगर से कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क से प्रारंभ किया।
इसी के साथ विधानसभा क्षेत्र क्र 2 में वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, विधायक रमेश मेंदोला, गणेश गोयल, श्रद्धा दुबे , राजेन्द्र राठौर, विरेन्द्र व्यास, उत्तमसिंह वालिया, शकुन्तला गुर्जर, पुनम हार्डिया, की उपस्थिति में खालसा चौक से कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क प्रारंभ किया।
क्षेत्र क्र 3 में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक आकाश विजयवर्गीय, हरप्रीतसिंह बक्षी, मुकेशसिंह राजावत, श्रेष्ठा जोशी की उपस्थिति में हरदौन बाबा मंदिर अहिल्या पल्टन से जनसंपर्क प्रारंभ किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
क्षेत्र क्र 4 में पूर्व महापौर डाॅ. उमाशशि शर्मा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री घनश्याम शेर, सोनू राठौर, गुलाब ठाकुर, शैलजा मिश्रा की उपस्थिति में वार्ड क्र 83 में कमल लडड्डाजी के निवास गुमाश्ता नगर से कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क प्रारंभ किया।
क्षेत्र क्र 5 में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, विधायक महेन्द्र हार्डिया, सभापति अजयसिंह नरूका, मुकेशसिंह राजावत, राजेश उदावत, दिलीप शर्मा की उपस्थिति में सी.ए.ए के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्षद रूपेश देवलिया के निवास जगजीवनराम नगर से जनसंपर्क प्रारंभ किया।
राऊ विधानसभा में भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू माखीजा, मधु वर्मा, अभिषेक बबलू शर्मा, बलराम वर्मा, वीणा शर्मा, जयश्री जातेगांवकर की उपस्थिति में भोलाराम उस्ताद मार्ग से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *