इंदौर : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करके फरार होने वाला आरोपी, पुलिस थाना तुकोगंज की तत्परता से चंद घंटो में गिरफ़्तार कर लिया गया।
पुलिस थाना तुकोगंज पर दिनांक 11-08-2021 को नाबालिग पीडिता उम्र 14 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके रिश्तेदार जितेन्द्र धानक ने उसके साथ उसकी मर्जी के विरुद्ध बलात्कार किया व जान से मारने की धमकी दी है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक 405/2021 धारा 376(2)(च)-376(3)-506 भादवि 5N-6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी तुकोगंज कमलेश शर्मा द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की तलाश उसके घर जाकर की गयी पर आरोपी नहीं मिला। इसपर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाकर कर पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र धानक पिता गोपी धानक निवासी वल्लभ नगर इन्दौर को कुछ ही घंटों में पकड लिया।
पीडिता के माता-पिता इन्दौर में ही रहकर मजदूरी करते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से उन्होंने पीडिता को अपने रिश्तेदार जितेन्द्र धानक के यहां वल्लभ नगर मे रहने के लिए छोड दिया था । आरोपी जितेन्द्र व उसकी पत्नी भी मजदूरी करते हैं। पीडिता जितेन्द्र धानक के दोनों बच्चों की घर पर रहकर देखरेख करती थी । इसी दौरान मौका पाकर आरोपी ने पीड़ित बालिका के साथ उक्त घृणित अपराध किया था, जिसकी शिकायत करने पर पुलिस थाना तुकोगंज ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 25, 2021 ऑक्सीजन सम्बंधित उपकरण, रेमडेसीवीर और टीकों के आयात पर सीमा शुल्क में छूट
नई दिल्ली: देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए […]
January 8, 2022 टोस कारखाने से टोस बर्नर चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़ाए
इंदौर : टोस बनाने के कारखाने से लगभग 75 हजार रुपए कीमत का टोस बर्नर चोरी करने वाले 3 […]
November 12, 2023 बीजेपी ने हर वर्ग के साथ धोखा किया, जनता उनके संकल्प पत्र पर नहीं करेगी भरोसा
भाजपा का घोषणा नहीं, जुमला, घपला और घोटाला पत्र है।
लाड़ली बहना को नहीं मिलेगा मौका, […]
July 8, 2020 नगरीय निकायों के पूर्व अध्यक्षों ने कार्यकाल बढाने को लेकर सौंपा ज्ञापन भोपाल : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव से मंगलवार को उनके भोपाल स्थित निवास […]
December 11, 2021 हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सम्पन्न हुई लोक अदालत, 384 प्रकरण किए गए निराकृत
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्धारित लोक अदालत शनिवार 11 […]
December 13, 2022 बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशिक बुधवार को मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगे
इंदौर : बीबीसी वर्ल्ड सर्विस सेंटर (न्यूज डेस्क और बुलेटिन्स) के आउटपुट एडिटर, ख्यात […]
November 2, 2021 कार में ले जाई जा रही अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, कार, कट्टा, जिंदा कारतूस व हजारों रुपए नकद बरामद
इंदौर : अवैध शराब का परिवहन करते हुए तीन आरोपियों को सिमरोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। […]