इंदौर : पिछले दिनों नगर निगम के जोन क्रमांक 10 की मस्टर कर्मचारी पूर्णिमा जाटव बीएलओ की ड्यूटी करते हुए कोरोना संक्रमित हो गई थीं। बाद में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । 5 दिनों तक नगर निगम के जोनल अधिकारी से लेकर किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने अपने कर्मचारी की सुध नहीं ली। किसी भी निगम अधिकारी ने परिजनों से संपर्क तक नहीं किया । इस बात की खबर जब निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को लगी तो उन्होंने निगम अधिकारियों की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने अपर आयुक्त श्रंगार श्रीवास्तव को तुरन्त निगम कर्मी के परिजनों से संपर्क करने और परिजनों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने स्वर्गीय पूर्णिमा जाटव का कोरोना योद्धा का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेजने के भी निर्देश दिए। निगम आयुक्त के निर्देश पर गुरुवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से उक्त प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया है। कोरोना योद्धा मानते हुए निगम कर्मी स्व. श्रीमती जाटव के परिजनों को राज्य सरकार द्वारा जल्द ही 50 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
Related Posts
February 17, 2022 ब्रांडेड कम्पनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाकर बेचने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्राँडेड कंपनियों के नाम से नकली फेस पाउडर बनाने वाले तीन आरोपियों को क्राइम […]
October 31, 2020 मंत्री मोहन यादव के भाषण देने पर एक दिन की रोक, उषा ठाकुर से मांगा स्पष्टीकरण
भोपाल : मप्र के दो मंत्रियों पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। मंत्री मोहन यादव पर राज्य […]
January 7, 2020 बचपन में भक्ति के संस्कार मिले तो बुढापा संवर जाता है- आचार्य शास्त्री इंदौर : भक्ति के बीज बचपन में डाले, पचपन में नहीं। बचपन से ही भक्ति के संस्कार मिल जाए […]
September 18, 2022 लंपी रोग से गायों को बचाने के लिए गौ सेवा संघ ने भी की पहल
कीर्ति राणा इंदौर : मवेशियों में तेजी से फैल रहे लंपी रोग से बचाव के लिए सरकार तो […]
November 25, 2024 इंदौर के पंचकुइया राम मंदिर में हजारों लोगों ने किया ॐ नमः शिवाय का सामूहिक जाप
संस्था देव से महादेव के बैनर तले धर्मगुरुओं एवं आकाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में संपन्न […]
April 9, 2022 इंदौर पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता और हिमांशु द्विवेदी, इंदौर प्रेस क्लब के स्थापना दिवस समारोह में करेंगे शिरकत
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के 60 वे स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने वरिष्ठ पत्रकार आलोक […]
September 2, 2023 हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को मल्हारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में फरार 2 आरोपी, पुलिस थाना मल्हारगंज […]