इंदौर : निजी अस्पतालों में प्लाज़्मा के मनमाने रेट लिए जाने से मरीज़ों के परिजनों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने इस मामले में दखल दिया है। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के सभी प्रमुख निजी हास्पिटल संचालकों की बैठक बुलायी और इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया।
11 हजार रुपए तय किया गया प्लाज्मा का रेट।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बैठक के बाद बताया कि प्लाज़्मा थैरेपी में प्राइवेट हास्पिटल अब 11, हज़ार रुपये से अधिक की राशि नहीं ले सकेंगे। पहले 15 हजार से 25 हज़ार रुपए तक लिए जाते थे। संभागायुक्त ने बताया कि निर्धारित दर इंदौर संभाग के सभी ज़िलों के लिए लागू रहेगी।
ब्लड बैंक से दिए जाने वाले प्लाज्मा के रेट भी घटाए।
संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने शासकीय ब्लड बैंक से प्लाज़्मा दिए जाने के रेट भी घटा दिए हैं। पूर्व में यह दर साढ़े 9 हज़ार रुपए थी जो अब घटाकर साढ़े सात हज़ार रुपए कर दी गई है।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने साफ किया कि ये दरें निजी अस्पतालों के लिए तय की गई हैं। सरकारी अस्पतालों में भर्ती होनेवाले कोविड संक्रमित मरीजों को प्लाज्मा चढ़ाने का कोई चार्ज नहीं लिया जा रहा है।
Related Posts
August 25, 2019 अरुण जेटली के निधन पर बीजेपी नेताओं ने जताया शोक इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर पार्टी […]
January 29, 2024 बीजेपी चलाएगी गांव चलो – बूथ चलो अभियान
अभियान को लेकर नगर भाजपा की वृहद बैठक संपन्न।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी इंदौर […]
August 18, 2023 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में मनाया गया भगवती गोदा अंबाजी का प्राकट्य उत्सव
19 अगस्त से 2 सितंबर तक मनाया जाएगा 15 दिवसीय झूला उत्सव।
इंदौर : श्री लक्ष्मी […]
June 30, 2023 प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की कार्यसंस्कृति को बदला : नड्डा
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- प्रो एक्टिव और प्रो रिस्पांसिव हैं भाजपा की केंद्र व राज्य […]
March 16, 2022 कार पर इमरजेंसी लाइट लगाना पड़ा महंगा, भरना पड़ा हजारों रुपए जुर्माना
इंदौर : कार पर इमर्जेंसी लाइट लगाने का खामियाजा कार चालक को भुगतना पड़ा। उसे 3000 रुपए […]
May 28, 2022 आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन – कलेक्टर
इंदौर : इंदौर जिले में पंचायतों के आम निर्वाचन की घोषणा होने के साथ ही ग्रामीण […]
April 19, 2020 जिंदगी की जंग हारे जूनी इंदौर थाना प्रभारी चंद्रवंशी, अरविंदो में ली अंतिम सांस.. इंदौर : कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीते 19 दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती जूनी इंदौर […]