इन्दौर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में संशोधन करते हुए नगर निगम इंदौर के निलंबित अधीक्षण यंत्री हरभजन सिंह को निलंबन अवधि के दौरान उनके मूल निकाय नगर पालिक निगम रीवा में पदस्थ किया। हरभजन सिंह नगर पालिक निगम इंदौर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ थे। इस आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को निलंबित अधीक्षण यंत्री हरभजन सिंह को इंदौर नगर निगम से कार्यमुक्त कर दिया गया।
निगम आयुक्त ने दिए थे विभागीय जांच के आदेश।
आपको बता दें कि संभागायुक्त एवं प्रशासक, डाॅ पवन कुमार शर्मा के निर्देश पर आयुक्त प्रतिभा पाल ने प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हरभजनसिंह द्वारा निगम में पदस्थ रहने के दौरान उनके खिलाफ विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्राॅनिक मीडिया और सोशल मीडिया में उपलब्ध वीडियो के आधार पर विभागीय जांच बिठाई की गई थी।
हरभजन सिंह को किया था निलंबित।
आयुक्त प्रतिभा पाल ने विभागीय जांच में हरभजन सिंह पर आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें निलंबित कर निंलबन अवधि में उनका मुख्यालय ट्रेचिंग ग्राउण्ड किया था।
प्रशासक ने मुख्यालय परिवर्तन हेतु शासन को भेजा था पत्र।
संभागायुक्त एवं प्रशासक डाॅ पवन कुमार शर्मा ने प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए निंलबन काल में हरभजनसिंह का मुख्यालय परिवर्तित करने हेतु म.प्र. शासन को पत्र प्रेषित किया था।
Related Posts
February 16, 2023 रतलाम स्टेशन को जोड़ने वाली न्यू एंट्री रोड व डाट पुलिया का लोकार्पण
रतलाम : रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 04 की ओर जाने के लिए नवनिर्मित न्यू […]
February 8, 2022 सती माता मन्दिर हटाए जाने के विरोध में विहिप ने किया उज्जैन बन्द का आह्वान
उज्जैन, महाकालेश्वर मंदिर परिसर विस्तार योजना के तहत महाकालेश्वर मंदिर परिसर के मुख्य […]
May 30, 2023 हेलमेट लगाने वालों को दिए चॉकलेट, बिना हेलमेट वालों को दी समझाइश
हेलमेट जागरूकता रोको-टोको अभियान के आठवां सप्ताह में गुमास्ता नगर पहुची यातायात प्रबंधन […]
June 16, 2017 IND vs BAN : बांग्लादेश पर बड़ी जीत के साथ फाइनल में पाक से टीम इंडिया का ‘महामुकाबला’ नई दिल्ली/बर्मिंघम: रोहित शर्मा के शतक और विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारी के साथ […]
July 21, 2020 उपचुनाव तक उषा ठाकुर को सौंपा जाए इंदौर जिले का प्रभार- शेखावत इंदौर : जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मीडिया से रूबरू होने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता […]
January 24, 2023 जनसुनवाई में कई जरूरतमंद दिव्यांग जनों को मिली जरूरी मदद
इंदौर : प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई संपन्न हुई। यह […]
January 10, 2023 इंदौर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने की अगवानी
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया भावभीना […]