रतलाम : रतलाम स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 04 की ओर जाने के लिए नवनिर्मित न्यू एंट्री रोड का उद्घाटन एवं नवीनीकृत डाट की पुलिया का लोकार्पण स्थानीय सांसद गुमान सिंह डामोर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रतलाम जंक्शन पर प्लेटफार्म क्रमांक 04 की ओर जाने के लिए न्यू एंट्री रोड का निर्माण किया गया है। इस रोड का उद्घाटन एवं नवीनीकृत डाट की पुलिया का लोकार्पण सांसद रतलाम- झाबुआ गुमान सिंह डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल एवं विधायक चेतन्य कुमार काश्यप ने शिलालेख का अनावरण कर किया।
लोकार्पित सड़क लगभग 500 मीटर लंबी एवं 05 मीटर चौड़ी है।इसपर रु 90 लाख की लागत आई है । इसी प्रकार नवीनीकृत डाट की पुलिया की लागत लगभग 10 लाख रुपए है।
अतिथियों ने मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ नवनिर्मित सड़क के किनारे पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति एवं स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ ही साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक तथा यात्री भी उपस्थित रहे।
Related Posts
October 5, 2019 विद्याधाम में शतचंडी महायज्ञ जारी, महाअष्टमी पर दी जाएंगी विशेष आहुतियां इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम में नवरात्रि के तहत शतचंडी महायज्ञ का किया जा रहा […]
April 27, 2021 मुम्बई जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस 16 मई तक निरस्त, नियमित स्पेशल ट्रेन के भी कम किए गए फेरे
इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के कारण यात्रियों की संख्या में आई भारी कमीं को […]
January 28, 2025 प्रदेश के आभूषण विक्रेता और ग्राहकों को मिलेगा सेम डे सर्टिफिकेशन
जीएसआई ने इंदौर में सैटेलाइट लैब शुरू की।
इंदौर : संगठित आभूषण खुदरा व्यापार, खुलेपन […]
December 7, 2022 शिकायतों के समाधान में अग्रणी रहे दो अधिकारियों को मिली मुख्य सचिव की सराहना
इन्दौर : मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में मंगलवार को विभिन्न ज़िलों के आवेदकों की समस्याएं […]
November 16, 2020 इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्काॅन) मंदिर इंदौर पर दीपावली के […]
May 16, 2024 वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी सहित आठ प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए
17 मई है नाम वापसी की आखरी तारीख।
एक जून को अंतिम चरण में होगी वाराणसी में […]
August 31, 2023 मेट्रो का सपना साकार होने की दिशा में बढ़ा एक और कदम
गांधीनगर डिपो में विधिवत पूजा - अर्चना के बाद पटरी पर उतारे गए मेट्रो कोच।
14 सितंबर […]