*सरकार का ध्यान इस ओर नहीं, छात्रों का भविष्य बिगड़ेगा।
इंदौर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नेशनल परीक्षा बोर्ड के माध्यम से होने वाली नीट पीजी परीक्षा में मध्यप्रदेश के एमबीबीएस होने के बाद इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को नजरअंदाज कर दिया है।
यह जानकारी देते हुए एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष डॉ. शेखर डी राव और सचिव डॉ. संजय लोंढे ने बताया कि 5 मार्च को अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है।
कतिपय राजनीतिक रूप से प्रभावशाली राज्यों के दबाव में इंटर्नशिप कंप्लीशन की कट आउट डेट 31 मार्च से अब 30 जून कर दी गई है, लेकिन मध्यप्रदेश में मेडिकल यूनिवर्सिटी के रिजल्ट देर से आने के कारण प्रदेश के 1500 छात्र इस परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। यदि इसे 31 जुलाई किया जाए तो सारे 1500 इंटर्न परीक्षा दे पाएंगे।
विद्यार्थियों के हित को देखते हुए इंतरशिप कंप्लीशन की कट आउट डेट बढ़ाकर 31 जुलाई की जानी चाहिए।
एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन इंदौर ने प्रदेश सरकार और सभी जिम्मेदार अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे मप्र के मेडिकल छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र इस समस्या के निदान की पहल करें अन्यथा मध्यप्रदेश के विद्यार्थी अन्य प्रदेशों से पीछे रह जाएंगे।
Related Posts
July 22, 2023 आईडीए में लीज नवीनीकरण हेतु कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने ई - गवर्नेस के तहत की गई इस पहल का किया शुभारंभ।
इन्दौर : […]
February 25, 2022 यूक्रेन के राष्ट्रपति का छलका दर्द, युद्ध में उन्हें अकेला छोड़ दिया गया..!
नई दिल्ली : यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। जल, थल और नभ से रूस लगातार बमबारी कर रहा […]
April 27, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण जब्त
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने […]
May 8, 2023 जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों को द केरला स्टोरी जरूर देखनी चाहिए – गृहमंत्री मिश्रा
कमलनाथ व दिग्विजयसिंह को भेजेंगे फिल्म के टिकट।
किसानों के बाद अब बहनों के साथ छल […]
September 20, 2020 रेलवे स्टेशन पर लगाया जा रहा सेल्फ चेक व सेनिटाइजर कियोस्क..! इंदौर : पश्चिम रेलवे के इंदौर स्टेशन पर पहली बार अति आधुनिक अल्ट्रा मॉडर्न सेल्फ चेक […]
October 9, 2023 आदर्श आचार संहिता का सख्ती से करवाया जाएगा अनुपालन : कलेक्टर
विधानसभा निर्वाचन-2023।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने आदर्श […]
October 2, 2021 समूह में पहुंची महिलाओं ने मंडी व्यापारी के गल्ले से उड़ाए लाखों रुपए, 2 महिलाओं को पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले
उज्जैन : चिमनगंज मंडी में व्यापारी के गल्ले से सरे बाजार महिलाओं ने 4 लाख रुपए उड़ाए। […]