उत्तर भारत के कई राज्यों में भी महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके।
नई दिल्ली : नेपाल में शुक्रवार को जजरकोट के पश्चिमी क्षेत्र में आए जोरदार भूकंप से 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे सैकड़ों घर ढह गए। स्थानीय एजेंसियों ने राहत और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ा अभी काफी बढ़ सकता है।
उत्तर भारत में भी आए तेज झटके।
नेपाल में आए भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार में भी महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक देर रात 11.32 बजे भूकंप के झटके लगे। दिल्ली-NCR में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों के बाहर निकल आए। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। करीब एक मिनट तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।बता दें कि इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 6.1 थी।
Related Posts
November 21, 2020 लक्षण दिखने पर तुरन्त कराएं जांच- कलेक्टर
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीएम शिवराज को इंदौर में […]
February 20, 2020 जब शिवरात्रि पर दोस्तों ने शंकर लालवानी को खिला दी थी भंग वाली मिठाई *कीर्ति राणा*
इंदौर : शिवरात्रि की धूम हो, नाम भी शंकर हो, जन्मदिन भी इस महापर्व पर […]
February 15, 2024 निगम परिषद हॉल के नामकरण में बदलाव पर नेता प्रतिपक्ष की आपत्ति से मचा हंगामा।
सुमित्रा महाजन का नाम बदलकर अटलजी का नाम देने पर जताई आपत्ति।
पिछली निगम परिषद में […]
April 6, 2023 संपत्ति को फ्री होल्ड करने हेतु 30 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन
आईडीए ने रखा 10 हजार संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का लक्ष्य।
इन्दौर : आईडीए में […]
November 23, 2023 व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसाने वाली महिला का पति भी साजिश में था शामिल
पुलिस ने गिरफ्तार कर भिजवाया जेल।
इंदौर : कारोबारी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे लाखों […]
March 9, 2023 हास्य अभिनेता, निर्देशक सतीश कौशिक का निधन
दिल का दौरा पड़ा था, गुरुवार तड़के ली अंतिम सांस।
बॉलीवुड में छाया शोक।
नई […]
December 3, 2024 मप्र में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बनाया नया किराएदारी मॉडल
छोटी सी गलती पर देना पड़ेगा चार गुना रेंट।
कारोबारी गतिविधि के लिए 6 महीने का अग्रिम […]