नेहरू पार्क तरण पुष्कर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएंगे

  
Last Updated:  March 2, 2023 " 02:43 pm"

महापौर ने कंसल्टेंट नियुक्त कर समग्र कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश।

इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के मध्य नेहरू पार्क स्थित तरण पुष्कर का निरीक्षण किया। महापौर परिषद सदस्य नंदकिशोर पहाडिया, अभिषेक शर्मा, अश्विनी शुक्ल, पार्षद पूजा पाटीदार, अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह, कार्यपालन यंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, उद्यान अधिकारी चेतन पाटिल व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

महापौर भार्गव ने स्वीमिंग पुल का अवलोकन करने के साथ वहां आने वाले सदस्य तैराकों की भी जानकारी ली गई। तरण पुष्कर प्रभारी दीपक बागोरा ने बताया कि प्रादेशिक व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए नेहरू पार्क तरण पुष्कर में खिलाडियो को कोच के माध्यम से तैराकी सिखायी जाती है। महापौर ने खिलाड़ियों के तैराकी प्रदर्शन का अवलोकन किया और खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया।

महापौर भार्गव को क्षेत्रीय पार्षद व एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि इस तरण पुष्कर का निर्माण बरसों पहले हुआ था, जिसके बाद समय-समय पर इस का संधारण व मरम्मत होती रही। अब राष्ट्रीय स्तर की तैयारियो के लिए इस स्वीमिंग पुल को सर्वसुविधायुक्त बनाना आवश्यक है। इस पर महापौर भार्गव ने अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह को नेहरू पार्क स्थित तरण पुष्कर के सर्वागीण विकास एवं उसे अंतराष्ट्रीय स्तर का तरण पुष्कर बनाने के लिए कंसलटेंट के माध्यम से प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि अंतराष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता नेहरू पार्क स्वीमिंग पुल में हो सके। उन्होंने कार्यपालन यंत्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी को वर्तमान में जो आवश्यक संधारण कार्य है उन्हे समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *