इंदौर : टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुँच बढ़ाने के लिए बीती 05 मई से इसकी आयु सीमा में और विस्तार करते हुए 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को भी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एस. सैत्या ने बताया कि इसके लिए सर्वप्रथम https://selfregistration.cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहाँ अपना मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा और गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा। मोबाइल नम्बर पर ओटीपी का मेसेज आएगा, इसे 180 सेकंड के अंदर सबमिट करना होगा, सबमिट करते ही एक नया पेज खुलेगा। यहाँ अपनी डिटेल भरनी होगी । कोई एक विकल्प चुन कर आई डी नम्बर डालना है, फिर नाम, जेन्डर और जन्म तिथि भरनी है। इसके बाद नजदीकी कोविड टीकाकरण सेंटर चुनने का विकल्प आएगा। सेंटर चुनने के बाद अपनी सुविधा अनुसार उपलब्ध स्लॉट चुनना अनिवार्य है। जब आपका नम्बर आए तो जाकर वैक्सीन लगवाएं। टीकाकरण के समय आधार कार्ड अथवा मान्य फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं। 2003 और उसके पूर्व जन्में नागरिक टीकाकरण के पात्र होगें। इंदौर में 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को 33 टीकाकरण स्थानों पर टीका लगाया जाएगा। 12 मई, 2021 को 6 हजार 680 लोगो को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
Related Posts
September 21, 2023 विधायक विजयवर्गीय के नेतृत्व में किया गया जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत
जन-जन का ये नारा है,भाजपा सरकार ही लाना है।
इंदौर : बुधवार को मुख्यमंत्री की अगुवाई […]
July 26, 2017 राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन- हिंसा मुक्त समाज देश की सबसे बड़ी ताकत है नई दिल्ली।राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने आज कहा कि भारत की आत्मा, बहुलवाद और सहिष्णुता में […]
February 21, 2021 ट्रक ड्राइवर की हत्या कर ट्रक सहित लोहे का सरिया लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, खरीददारों को भी बनाया गया बन्दी
इंदौर : बाणगंगा थाना पुलिस ने 36 घंटे में अधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 06 आरोपियों को […]
January 28, 2022 लड़की से बात करने के विवाद में अपने ही स्कूली सहपाठी रहे छात्र की चाकू घोंपकर की हत्या
इंदौर : परदेशीपुरा क्षेत्र में लड़की से बात करने के विवाद में एक स्कूली छात्र ने अपने ही […]
May 14, 2023 उड़ीसा के गोटीपुआ, महाराष्ट्र की लावणी और गुजरात के सिद्धि धमाल ने मचाई धमाल
शिल्प मेला में उमड़ रही खरीददारों की भीड़।
कार्यशाला में ट्राइबल ज्वेलरी बनाना […]
July 17, 2024 पौधरोपण में विश्व पटल पर दर्ज हुआ इंदौर का नाम
रेवती रेंज क्षेत्र में 24 घंटे में 12 लाख 68 हजार पौधे रोपकर बनाया विश्व […]
September 29, 2022 स्तनपायी जानवरों के काटने से फैलता है, रेबीज का संक्रमण – डॉ.पांडे
इंदौर : बुधवार 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इस दौरान रेबीज के बारे जानकारी […]