इंदौर : चीन के रहने वाले युवक की इंदौर में कोरोना से मौत हो गई। मुखाग्नि देने के लिए परिवार का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था। ऐसे में एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की पत्नी और बच्चा चीन से वीडियो कॉलिंग के जरिए जुड़े।
मूलतः सिवनी के रहने वाले मनोज शर्मा चीन के शेन झेन में बैंक कर्मी के तौर पर पदस्थ थे। तीन महीने पहले ही पिता को कोरोना होने पर वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वापस इंदौर लौटे थे। पिता की कोरोना से मौत होने के बाद मनोज अपनी मां के साथ ही रुक गए जबकि अपनी पत्नी और बच्चे को उन्होंने वापस चीन भेज दिया। कुछ दिन बाद मनोज भी संक्रमित हो गए। उन्हें इलाज के लिए इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां 12 दिनों तक संघर्ष के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
मनोज के अंतिम संस्कार के लिए परिवार कोई सदस्य मौजूद नहीं था। ऐसे में एएसपी प्रशांत चौबे और अन्य अधिकारियों ने तमाम व्यवस्थाएं जुटाई। वीडियो कॉलिंग के जरिए पत्नी और बेटा चीन से जुड़े। दोनों ने नम आंखों से मनोज को अंतिम विदाई दी।
Related Posts
February 7, 2017 पनीरसेल्वम का इस्तीफा स्वीकार, कल सीएम पद की शपथ ले सकती हैं शशिकला चेन्नई।तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और उनकी मंत्री परिषद के सदस्यों […]
December 2, 2021 मंदसौर बीजेपी जिला कार्यसमिति के प्रशिक्षण सत्र में गोपी नेमा ने दिया सम्बोधन
मंदसौर : जिले के संगठन प्रभारी पूर्व विधायक गोपी कृष्ण नेमा ने मंदसौर जिला कार्यसमिति […]
August 25, 2021 कांग्रेसियों की रैली पर पुलिस ने किया बलप्रयोग, धर्मिक आयोजनों की अनुमति देने की कर रहे थे मांग
इंदौर : धार्मिक आयोजनों को अनुमति देने की मांग को लेकर निकाली गई कांग्रेस की रैली पर […]
April 22, 2021 97 वर्षीय शांतिबाई ने कोरोना को दी मात
इंदौर : दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो बड़ी से बड़ी समस्या का सामना किया जा सकता है। इसका प्रत्यक्ष […]
June 16, 2021 सामान्य दिनों की ओर लौट रहा इंदौर, कोरोना संक्रमण के मामलों में आई उल्लेखनीय गिरावट
इंदौर : शहर में भारी कहर ढाने के बाद कोरोना संक्रमण अब खत्म होने की कगार पर पहुंच गया […]
November 16, 2023 स्कीम नंबर 51 के संगम नगर में कैलाश विजयवर्गीय का नया आशियाना व कार्यालय
गुरुवार को विधि विधान के साथ किया गृह प्रवेश।
यहीं क्षेत्र क्रमांक एक के लोगों से […]
May 28, 2022 दावलशाह वली के उर्स के मौके पर सर्वधर्म संघ ने पेश की चादर
इंदौर : सिरपुर तालाब स्थित दावलशाह वली सरकार की दरगाह बीच तालाब में स्थित है । जहाँ 16 […]