इंदौर : पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्र के पंचम की फेल निवासी पवन पिता जगदीश रेसवाल उम्र 35 साल ने वर्ष 2019 अप्रैल में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। अपने सुसाइड नोट में उसने खुदकुशी के लिए पत्नी पिंकी रेसवाल व उसके प्रेमी जीवन यादव को जिम्मेदार बताया था। थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक 265/2019 धारा 306-34 भादवि का पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरु की थी। आरोपी घटना वक्त से ही फरार थे।
सतत प्रयासों के बाद पुलिस ने 07.01.2022 को दोनों आरोपियों पिंकी रेसवाल व जीवन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों ने शादी कर ली और अपनी मौजूदगी छुपाने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानो पर रहने लगे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।
Facebook Comments