इन्दौर : महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव व निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिकासिंह के निर्देशन में चलाई जा रही अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के तहत बारामत्था क्षेत्र में नदी किनारे अवैध रूप से बनाए जा रहे मकान को तोड़ा गया।
ये कार्रवाई जोन क्रमांक 12 वार्ड क्रमांक 66 स्थित योगेश पिता जगदीश चंद यादव, अशोक पिता जयपाल दास गाबा तथा लक्ष्मण सचदेव के भवन क्रमांक 28 व 29, बारामत्था कॉलोनी (अवैध कॉलोनी) में की गई। यहां दो मकानों के बीच में पुराने मकान को तोड़कर नवीन भवन का तल मंजिल का निर्माण कर प्रथम मंजिल पर निर्माण कार्य नदी के किनारे किया जा रहा था। इसके संबंध में रहवासी संघ द्वारा सी.एम. हेल्प लाइन व जनसुनवाई में शिकायत की गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर निर्देशानुसार निगम द्वारा पूर्व में सूचना पत्र जारी कर शुक्रवार को उक्त भवन पर रिमूव्हल की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान रिमूव्हल अधिकारी अश्विन बबलू कल्याणे, व अन्य अधिकरी,कर्मचारी उपस्थित थेें।
Related Posts
February 14, 2022 सृष्टि के सबसे मधुर स्वर को अर्पित किए गए शब्द- स्वर सुमन
इंदौर : लता मंगेशकर ने 70 बरस तक अपने गीतों के जरिए लोगों को आंदोलित किया। उन्होंने कौन […]
September 12, 2022 बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रखर वक्ता उमेश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन […]
March 1, 2024 महिला ड्रग पेडलर को आजाद नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों में लिप्त शातिर महिला ड्रग पैडलर को थाना आजाद […]
June 9, 2023 मॉक ट्रिब्यूनल के जरिए प्रोफेशनल्स को बताई गई वास्तविक कोर्ट की कार्यपद्धति
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन और इंदौर सीए शाखा ने "मॉक ट्रिब्यूनल" का आयोजन […]
February 14, 2023 राजेंद्र नगर में मनाया गया सदगुरु गजानन महाराज का प्रकटोत्सव
इंदौर : राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम मंदिर में सोमवार को सदगुरु गजानन महाराज का […]
March 6, 2023 7 से 30 मार्च तक मनाया जाएगा साई महोत्सव
28 मार्च तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निकलेंगी प्रभात फेरियां।
30 मार्च को बड़ा […]
March 11, 2022 ट्रेनों में बहाल की गई बेड रोल की सुविधा, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली : कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप लगभग खत्म होने की कगार पर है। कोरोना से जुड़े […]