रंगबिरंगी गुलाल,टेसू के कलर गुलाब जल व इत्र की होली से महका प्रभु वेंकटश का दरबार।
इंदौर : गुलाल,गुलाब जल केवड़ा टेसू के फूलों के रंग व केशरिया रंग की बौछार, इत्र की महक और लगभग 800 किलो गुलाब,सेवंती,गेंदा, मोगरा,जूही के फूलों की बारिश
बुधवार को श्री लक्ष्मी वेंकटश देवस्थान छत्रीबाग में फाग उत्सव के दौरान की गई। रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के मंगलाशासन में आयोजित इस फाग उत्सव में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
भोपूजी के भजनों पर जमकर थिरके भक्तजन।
प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया कि रात 8.30 बजे से देवस्थान में प्रारंभ हुए उत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक हरिकिशन साबू भोपूजी के भजनों ने खूब रंग जमाया। उमंग और उल्लास से भरे माहौल में भोपुजी के भजनों पर सभी भक्त जमकर थिरके। फूलों के साथ सतरंगी गुलाल और टेसू के फूल के बरसते रंग फाग की मस्ती को दुगुना कर रहे थे। इस दौरान भक्तों का डॉयफ्रूट की ठंडाई पिलाकर स्वागत किया गया।
रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज द्वारा भगवती श्री लक्ष्मीजी प्रभु वेंकटश, रामनुज स्वामी जी को इत्र,गुलाल,टेसू के फूलों का रंग लगाकर उत्सव का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात पुजारियों ने गुरुदेव व भक्तो को होली खिलाई। इस अवसर पर रवींद्र धुत,पंकज तोतला,राजेन्द्र सोनी,पवन व्यास,नीलेश तोतला,प्रथमेश मुंदड़ा सहित अन्य विशिष्टजन, सैकड़ों श्रद्धालु और बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थे।
Related Posts
October 27, 2021 कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म के आरोपी पुत्र को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भिजवाया जेल
इंदौर : बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल का बेटा एवं बलात्कार मामले के आरोपी करण […]
July 26, 2023 शौर्य स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर सीएम शिवराज ने कारगिल के शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया।
इंदौर : मुख्यमंत्री […]
March 4, 2023 लाडली बहना योजना की लॉन्चिंग में इंदौर से भाग लेने जाएंगी हजारों बहनें
सुबह 100 बसों से भोपाल के लिए रवाना होंगी।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की […]
May 19, 2024 जीआरपी ने नाबालिग बालिका को समझा बुझाकर किया परिजनों के सुपुर्द
माता - पिता की डांट से नाराज़ होकर घर छोड़कर जा रही थी नाबालिग।
लाखों रुपए लेकर […]
July 19, 2021 कोरोना से माता- पिता को खोने वाले बच्चों से सीएम शिवराज ने किया संवाद, हर सम्भव मदद का दिया भरोसा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड महामारी से अपने माता-पिता को खोने वाले […]
June 15, 2021 अनलॉक हुए बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़, कोरोना प्रोटोकॉल के पालन में बरती जा रही लापरवाही
इंदौर : 64 दिनों के बाद इंदौर के अनलॉक (Unlock) होते ही लोग बाजारों में टूट पड़े हैं। […]
April 23, 2021 कोरोना संक्रमण के ग्रोथ रेट में आया ठहराव, ठीक होने वालों की भी बढ़ी तादाद
इंदौर : कोरोना संक्रमण के ग्रोथ रेट में अब एक तरह का ठहराव नजर आ रहा है। संक्रमण दर 20 […]