देवास : केला देवी चौराहे पर अवैध शराब अहाते के कथित वायरल वीडियो से गुस्साए भाजपाई नेता द्वारा देवास के IBC24 के पत्रकार मनीष वर्मा के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई। इसके खिलाफ जब पीड़ित पत्रकार ने औद्योगिक थाना में शिकायत की तो उल्टा पुलिस द्वारा उसी पर एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
पत्रकार पर प्रकरण प्रेस की आजादी पर हमला।
देवास जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व अन्य नेताओं ने पत्रकार मनीष वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की निंदा करते हुए इसे प्रेस की आजादी पर हमला और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन काल में अवैध शराब, जुआ सट्टा बड़े स्तर पर फल फूल रहा है। क्या पुलिस विभाग भी इन्हीं का एजेंट बनकर काम कर रहा है…?
समूचे घटनाक्रम पर देवास सांसद और विधायक की चुप्पी पर भी मनोज राजानी व अन्य कांग्रेसी नेताओं ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव होता है तो आम जनता कहां जाएगी, उनके हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए कौन आवाज उठाएगा ?
मनोज राजानी ने कहा कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी पूरे घटनाक्रम की घोर निंदा करती है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है।
Related Posts
April 12, 2017 हनुमान जयंती पर ‘केसरिया’ हुए कमलनाथ छिंदवाड़ा. 2019 में बीजेपी का विजय रथ रोकने के लिए अब कई कांग्रेसी नेता भी नरम हिंदुत्व […]
July 19, 2020 सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आईटी एक्ट की धारा 66A नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि आईटी एक्ट की धारा 66A को […]
August 20, 2023 अवैध हथियारों की तस्करी कर राजस्थान ले जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
सिकलीगरों से देशी पिस्टल खरीदकर ले जा रहें थे राजस्थान।
आरोपियों से 10 अवैध देशी […]
May 24, 2022 चेन, बैग और मोबाइल लूट की वारदातों में लिप्त दो आरोपी पकड़े गए
इंदौर : चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 02 शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
January 26, 2022 गणतंत्र दिवस पर रीवा में हाइवे स्थित पुल को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम
रीवा : गणतंत्र दिवस पर रीवा में नेशनल हाइवे-30 पर बने पुल को उड़ाने की कोशिश की गई।बताया […]
December 16, 2022 ट्रांसजेंडरों को मिले समान अधिकार, नौकरी, शिक्षा में मिले आरक्षण
लिट चौक के कार्यक्रम में बोली देश की पहली ट्रांसजेंडर जज मोईता मंडल।
इंदौर : स्थानीय […]
June 2, 2023 छत्रपति शिवाजी महाराज के 350 वे राज्याभिषेक दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : हिन्दवी स्वराज्य समारोह समिति, मालवा प्रांत द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज के […]