इंदौर : पबजी खेलने के लिए मोबाइल और बैग लूटने वाली गैंग के दो अपचारी बालक विजय नगर पुलिस की गिरफ़्त में आए हैं।
आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल, 2 बैग और 2 हज़ार रुपए नगदी सहित घटनाओं में प्रयुक्त 4 बाइक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी, ऑफिस आने जाने वाली युवतियों व महिलाओं को निशाना बनाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने थाना विजय नगर, पलासिया,संयोगितागंज और भंवरकुआ क्षेत्र में मोबाइल व बैग छीनने की करीब एक दर्जन घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।
दोनों नाबालिग आरोपी 17 वर्ष के हैं। एक एमआईजी व दूसरा बांणगंगा का रहने वाला है।
वारदात का तरीक़ा।
गैंग में शामिल लोग भंवरकुआ से विजय नगर की बीच सुबह 10 से 12 बजे और शाम 6 से 10 बजे के बीच घूमते थे । इस दौरान आफिस आने व जाने वाली युवतियों और महिलाओं का पीछा कर उनका मोबाइल या बैग लूट लेते थे। इन्होंने विजय नगर, पलासिया, सयोगितागंज, भंवरकुआ में कई वारदातों को अंजाम दिया हैं । अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट निकाल कर लूट करते हैं। आरोपियों को पबजी गेम खेलने के लिए मोबाइल की ज़रूरत थी, तब इन्होंने लूट की वारदात की और लूट के मोबाइल का खुद इस्तेमाल करने लगे। फिर इन्हें पर्स और मोबाइल लूटने की आदत लग गई और इसके बाद कई वारदातें इन्होंने की।
Related Posts
January 9, 2021 मामूली तकनीकि त्रुटियों को छोड़ कामयाब रहा कोरोना वैक्सिनेशन का ड्राय रन
इंदौर : शहर के हुकुमचंद पॉलिक्लीनिक, एमवायएच, राजश्री, अपोलो अस्पताल और प्राथमिक […]
November 21, 2023 तीर लगने से गंभीर घायल मरीज का एमवायएच में सफल ऑपरेशन
डॉक्टरों ने अथक प्रयास कर बचाई मरीज की जान।
तीन तीर गहराई तक धंसे थे मरीज के शरीर […]
February 22, 2021 बड़े भैया के हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे कमलनाथ, शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की
इंदौर : बीजेपी के वयोवृद्ध नेता और बड़े भैया के संबोधन से शहर में अपनी अलग पहचान रखने […]
July 1, 2023 हजारों स्क्वेयर फीट पर निर्मित अवैध फॉर्म हाउस पर चला निगम का बुलडोजर
इंदौर : शहरी सीलिंग भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में शनिवार को नगर निगम ने बड़ी […]
April 26, 2021 देश भर में जिला स्तर पर पीएम केयर्स फंड से स्थापित होंगे पीएसए ऑक्सीजन प्लांट्स
नई दिल्ली : अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश पर पीएम […]
September 27, 2020 जैन संत विद्यासागरजी महाराज के जीवन पर होगा फ़िल्म का निर्माण
इंदौर : प्रख्यात जैनाचार्य विद्यासागर महाराज के बाल्यकाल से लेकर अब तक की प्रेरक जीवन […]
July 26, 2020 पीएम मोदी ने सीएम शिवराज की पूछी कुशलक्षेम, शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। भोपाल : कोरोना संक्रमित होने के बाद निजी कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए प्रदेश के सीएम […]