नई दिल्ली।पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारणी ने एक बैठक के दौरान अहम फैसला लिया है। उनका कहना है कि 14 मई से प्रत्येक रविवार देशभर में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। हालांकि पेट्रोल कंपनियों की प्रतिक्रिया इस फैसले पर अब तक नहीं आई है।
डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल कंपनियों से साफ कहा कि अगर उनके इस फैसले को नहीं माना गया तो देशभर में पेट्रोल पंप सिर्फ एक शिफ्ट यानि दिन में 8 घंटे ही खुलेंगे रहेंगे। 15 मई से डीलर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही काम करेंगे। यह कन्सॉर्टियम देशव्यापी संगठन है, और लगभग 50,000 पेट्रोल पंप डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है।
आपको बता दें कि साल 2011 से तेल कंपनियां पंप मालिकों को मार्जिन नहीं दे रही है, जिससे पंप संचालक घाटे में जा रहे हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने समय-समय पर मार्जिन दिए जाने की मांग की, लेकिन अधिकारी लगातार अनदेखी करते आ रहे हैं।
कमेटी के आकलन के अनुसार डीलरों को पेट्रोल पर 3,333 रुपये प्रति किलोलिटर (1,000 लिटर) मिलने चाहिए, और डीजल पर 2,126 रुपये प्रति किलोलिटर। उन्होंने कहा, ‘जबकि इस समय हमें पेट्रोल तथा डीज़ल पर क्रमशः 2,570 रुपये तथा 1,620 रुपये मिल रहे हैं।’
Related Posts
November 17, 2020 प्रतिबन्ध के बावजूद हिंगोट युद्ध के लिए पहुंचे कई लोग, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा
देपालपुर : दीपावली के दूसरे दिन देपालपुर तहसील के ग्राम गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध की […]
June 18, 2023 हजरत सैयद नियाज़ अली सरकार की दरगाह पर सर्वधर्म संघ ने पेश की चादर
नियाज़ अली सरकार के उर्स के मौके पर पेश की चादर।
देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की […]
October 8, 2020 कलेक्टर ने बुलाई नोडल अधिकारियों की बैठक, आदर्श आचार संहिता का सख्ती के पालन कराने के दिए निर्देश
इंदौर : जिले में सांवेर विधानसभा उप चुनाव के लिये व्यापक तैयारियां जारी हैं। आदर्श आचरण […]
July 26, 2021 सेंट्रल जिमखाना क्लब के द्विवार्षिक चुनाव 8 अगस्त को होंगे
इन्दौर : 1931 में स्थापित संस्था दी सेन्ट्रल जिमखाना क्लब के द्विवर्षीय चुनाव 8 अगस्त […]
February 26, 2023 सरकार की असंवेदनशीलता के कारण हुई प्राचार्या की मौत
प्राचार्य हत्याकांड की जिम्मेदारी ले सरकार।
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला ने फार्मेसी […]
April 17, 2019 भोपाल में साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय में होगी चुनावी जंग, इंदौर फिर होल्ड पर नई दिल्ली: भोपाल को लेकर जो संभावना जताई जा रही थी वो सही साबित हुई है। बीजेपी ने मप्र […]
November 10, 2023 प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
Bhel को लेकर निराधार व असत्य बातें कहने का लगाया आरोप।
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के […]