इंदौर : भारत और बांग्लादेश के बीच होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया। मयंक अग्रवाल के धमाकेदार दोहरे शतक के बाद मोहम्मद शमी व अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रन से हरा दिया। मुशफिकुर रहीम (64) को छोड़कर कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज, टीम इंडिया के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाया। इस जीत के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज में 1- 0 की बढ़त बना ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में केवल 150 रन ही बना सकी थी। इसके बाद भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 493 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत की पारी में मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक (243 ) लगाया था। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 86, चेतेश्वर पुजारा 54 और रविन्द्र जडेजा ने नाबाद 60 रनों का योगदान दिया था। 343 रनों से पिछड़ी बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों के सामने धराशायी हो गई। मुशफिकुर रहीम ने अर्धशतक ( 64 )जमाकर कुछ हद तक टीम इंडिया के बॉलरों का सामना किया पर वे बांग्लादेश को हार से नहीं बचा सके। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4, अश्विन ने 3, उमेश यादव को 2 और इशांत शर्मा को 1 विकेट मिला। मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Related Posts
August 1, 2020 सौ के पार रही संक्रमितों की संख्या, पेंडिंग मामले एक हजार के पार…! इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग की तादाद तो बढा दी है लेकिन उसके […]
October 22, 2021 शनिवार को होगा काव्यरस का अनुष्ठान, देशभर से रचनाकार करेंगे शिरकत
इंदौर : मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा आयोजित और यूनिवर्सल इंफ्राटेक द्वारा प्रायोजित […]
October 25, 2021 सदर बाजार थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाश पर लगाई गई रासुका
इंदौर : शहर में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं इनमें लिप्त आरोपियों के खिलाफ […]
January 3, 2024 मप्र में पुलिस थानों और चौकियों की सीमाओं का नए सिरे से होगा निर्धारण
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फ़ैसले के बाद आदेश जारी।
31 जनवरी तक देनी होगी सभी जिलों […]
February 16, 2021 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार
इन्दौर : मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
January 2, 2022 माता वैष्णो देवी परिसर में मची भगदड़ में मृत लोगों के परिजनों व घायलों को मुआवजे का ऐलान
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता वैष्णो देवी भवन परिसर में मची भगदड़ में […]
May 27, 2020 भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, नेपाल ने पूर्व में जारी विवादित नक्शे पर लगाई रोक नई दिल्ली : नेपाल की ओर से पिछले दिनों जारी किए गए विवादित नक्शे को लेकर भारत की […]