इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के कम होने से आम लोग राहत का अनुभव कर रहे हैं, हालांकि संक्रमित मरीज अभी भी मिल रहे हैं लेकिन उनकी तादाद कम हो चली है। एक समय 23 फीसदी तक जा पहुंचा ग्रोथ रेट शुक्रवार को घटकर 5 फीसदी तक आ गया। इस दिन 5 हजार से अधिक सैम्पलों की टेस्टिंग की गई,जो एक रिकॉर्ड है। उधर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 33 हजार के पार पहुंच गया।
271 नए मरीज मिले।
शुक्रवार को 1398 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। पेंडिंग मिलाकर 5477 सैम्पलों की जांच की गई। 5189 सैम्पल निगेटिव पाए गए। केवल 271 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 371796 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 33054 अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं।
6 मरीजों ने तोड़ा दम।
शुक्रवार को 6 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 674 मरीजों की जिंदगी कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गई है।
125 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को कोविड अस्पतालों से 125 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक कुल 28901 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।
Related Posts
April 21, 2021 कैलाश विजयवर्गीय ने हाथ में ली कमान, ऑक्सीजन की समस्या का किया निदान, बढ़ेंगे 1हजार बेड
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल से लौटकर बुधवार को […]
May 27, 2020 मनरेगा की केंद्रीय परिषद में अंजू माखीजा सदस्य मनोनीत इंदौर।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी […]
December 7, 2019 प्राजक्ता की सुरीली आवाज ने जीता श्रोताओं का दिल इंदौर : गुलाबी ठंड से ठिठुरन पैदा करती सर्द हवा के बीच शनिवार शाम सुखलिया स्थित माथुर […]
February 18, 2024 कमलनाथ, नकुलनाथ रविवार शाम ग्रहण करेंगे बीजेपी की सदस्यता..!
इंदौर : शनिवार को दिनभर चले अटकलों और कयासों के दौर के बार ताजा जानकारी ये सामने आई कि […]
April 19, 2021 सेवाकुंज अस्पताल पहुंचे विधायक शुक्ला, ऑक्सीजन सप्लाई शुरू न करने पर शासन- प्रशासन को लिया आड़े हाथ
इंदौर : विधायक संजय शुक्ला सोमवार सुबह अपने साथियों के साथ कनाडिया रोड स्थित सेवा कुंज […]
April 28, 2024 निगम में घोटाले के जिम्मेदार ठेकेदार, अधिकारी और नेताओं का गठजोड़ कभी उजागर होगा..?
♦️कीर्ति राणा इंदौर।♦️
नगर निगम में फर्जी बिल घोटाले का आंकड़ा तुअर दाल, शकर से लेकर […]
January 18, 2018 भारत ने किया अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, रेंज में आये चीन के कई शहर भारत ने गुरुवार को अपनी परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण किया। यह एक […]