जाल सभागृह में गुरुवार शाम आयोजित होगा कविता, चित्रकला और संगीत की त्रिवेणी से सजा यह अनूठा कार्यक्रम।
स्व. चंद्रकांत देवताले की कविताओं, वायलिन वादन, पेंटिंग और स्मृतियों का संगम होगा ‘पानी का दरख़्त’
इंदौर : समकालीन हिंदी कविता के शीर्ष कवि चंद्रकांत देवताले की स्मृति में उनकी कविताओं पर आधारित एक अनूठा आयोजन ‘पानी का दरख़्त’ उनके जन्मदिन गुरुवार, सात नवम्बर को इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित किया गया है। स्व. देवताले की बिटिया अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वायलिन वादिका अनुप्रिया देवताले की संकल्पना से आयोजित यह कार्यक्रम कविता, चित्रकला एवं संगीत की त्रिवेणी से सजा है।
कार्यक्रम जाल सभागृह में शाम को ठीक साढ़े छह बजे से प्रारंभ होगा। अनुप्रिया देवताले के वायलिन वादन के बीच बहुविध संस्कृतिकर्मी आलोक बाजपेयी चंद्रकांत देवताले की कविताओं का भावानुकूल वाचन करेंगे, इसी अनुक्रम में लब्ध प्रतिष्ठित चित्रकार सीरज सक्सेना कैनवास पर लाइव चित्र बनाएंगे। जीवेश आनंद ने कार्यक्रम के लिए विशेष सांगीतिक ट्रैक्स का निर्माण किया है। आयोजन में देवताले के जीवन एवं रचना संसार के अनछुए पहलुओं को भी याद किया जाएगा।
आयोजन समिति के सत्यनारायण व्यास ने बताया कि चंद्रकांत देवताले की स्मृतियों को समर्पित ये आयोजन सभी साहित्य एवं संस्कृतिप्रेमियों के लिए खुला है।
Related Posts
March 17, 2022 पैदल दफ्तर जा रही युवती को धक्का देकर मोबाइल लूट ले गए बाइक सवार बदमाश
इंदौर : नवलखा इलाके में पैदल ऑफिस जा रही युवती को धक्का देकर बाइक सवार बदमाशों ने उंसक […]
December 17, 2023 जरूरी है कुर्सी से ज्यादा दिलों में बनें रहना
🔹कीर्ति राणा🔹
वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर
शिवराज अब सत्ता में नहीं हैं, लेकिन भूतपूर्व […]
January 10, 2022 दिग्विजयसिंह ने दीमक से की आरएसएस की तुलना
इंदौर : अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेसी नेता दिग्विजय […]
December 26, 2022 पुणे में लाखों की डकैती डालने वाले गिरोह के 06 बदमाश इंदौर में पकड़े गए
इंदौर : लाखों रुपए की डकैती डालने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 06 आरोपियों को क्राइम […]
March 16, 2022 बोले सो निहाल,सतश्री अकाल की गूंज के बीच अमृतसर यात्रा पर रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का दल
इंदौर : मंगलवार देर शाम कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला की अगुवाई में सिख समाज के करीब 500 […]
February 19, 2024 अपनी अपेक्षाओं का बोझ बच्चों पर न डाले परिजन
बच्चों को चुनौतियों से जूझना और असफलता से न घबराने की दें सीख।
खेलकूद व रचनात्मक […]
May 9, 2023 मदर्स डे के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए 14 मई को चलो मम्मा वॉकेथान
इंदौर : वर्ल्ड मदर्स डे (विश्व मातृ दिवस)के उपलक्ष्य में संस्था वर्ल्ड ऑफ फिटनेस के […]