पुलिस कमिश्नर से तलब की रिपोर्ट।
इंदौर : वार्ड क्रमांक 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के बेटे की कपड़े उतारकर पिटाई और घर की महिलाओं से अभद्रता का मामला मानव अधिकार आयोग तक पहुंच गया है। मानव अधिकार द्वारा जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इंदौर जिले के वार्ड- 65 के पार्षद के बेटे के साथ 30 से 40 बदमाशों द्वारा घर में घुसकर कपड़े उतारकर मारपीट करने की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्षद के बेटे ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 30 से 40 लोगों द्वारा घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट की और पार्षद पिता को भी अपशब्द कहे। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्ताह में मांगा है।
Related Posts
June 25, 2020 24 घंटे में पूरी हो सैम्पल टेस्टिंग प्रक्रिया, मंत्री डॉ. मिश्रा ने दिए निर्देश इंदौर : गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को इंदौर आए। […]
June 10, 2024 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क ओपन सिग्नल की वजह से ही जियो एयर फाइबर को मिल रही सुपर स्पीड
एयरटेल भी जल्द शुरू करेगा स्टैंडअलोन नेटवर्क सर्विस ।
नई दिल्ली : दुनिया की […]
July 28, 2025 एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण अभियान की शुरुआत
सांसद शंकर लालवानी और विधायक गोलू शुक्ला के आतिथ्य में रोपे गए पौधे।
इंदौर : एमजीएम […]
April 13, 2022 एफआईआर दर्ज होने पर बोले दिग्विजय सिंह वे डरने वाले नहीं..!
इंदौर : खरगौन की घटना को लेकर गलत ट्वीट कर कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह बुरीतरह घिर गए […]
June 13, 2021 सेल्फी का शौक पड़ा महंगा, राजेन्द्र नगर रेलवे ब्रिज से गिरकर युवती की मौत
इंदौर : सेल्फी के शौक ने एक युवती को जिंदगी से ही महरूम कर दिया।दरअसल, सिलीकान सिटी की […]
March 5, 2023 सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शीघ्र प्रारंभ होगी बायपास सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट
सांसद लालवानी और संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने ली बैठक।
इंदौर : इंदौर में अंगदान को […]
July 31, 2023 गरिमा संजय दुबे के ललित निबंध संग्रह समर्पयामी का लोकार्पण
ललित निबंध लालित्य का सृजन करता है : उपाध्याय
लेखक के खतरा उठाए बगैर समाज उन्नति […]