इंदौर : श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान, स्नेहलतागंज में आयोजित दत्त जयंती महोत्सव का समापन भव्य पालकी यात्रा के साथ हुआ। इसके पूर्व सप्ताह भर तक भजन, कीर्तन, प्रवचन, गुरू चरित्र का पाठ और महाआरती का सिलसिला चलता रहा।
पालकी यात्रा में रही दिगंबरा, दिगंबरा की गूंज।
दत्त जयंती महोत्सव के अंतिम दिन नाना महाराज संस्थान से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।
इंदौर के साथ आसपास के शहरों और अन्य प्रदेशों से आए संत श्री नाना महाराज के अनुयायियों ने बड़ी संख्या में पालकी यात्रा में भाग लिया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की अनुगूंज के बीच श्रध्दालु दिगंबरा, दिगंबरा श्रीपाद वल्लभ दिगंबरा का जाप करते चल रहे थे। अनुशासित ढंग से निकली यह पालकी यात्रा नयापुरा, चिमनबाग चौराहा, रामबाग पुल से रामबाग रहवासी क्षेत्र, लोखंडे ब्रिज, डीआरपी लाइन, स्नेहलतागंज होते हुए पुन: नाना महाराज संस्थान पहुंचकर समाप्त हुई।
महोत्सव के संयोजक संजय तराणेकर ने बताया कि नौ दिनों तक चले महोत्सव के तहत भजन, कीर्तन, प्रवचन, महाआरती सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी के साथ शास्त्रीय संगीत की महफिलें भी सजाई
गई। दत्त जयंती पर दर्शन, पूजन के साथ महाआरती की गई। इसके अलावा पूरी रात भजनों का सिलसिला भी चलता रहा। इस अवसर पर महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।
Related Posts
June 13, 2023 बिपरजॉय तूफान ने गुजरात के कच्छ में दी दस्तक
अहमदाबाद : चक्रवाती तूफान बिपरजोय अब गुजरात के कच्छ में तटीय इलाकों में पहुंच चुका है। […]
January 19, 2022 अब ई- चालान नहीं भरना पड़ेगा महंगा, वाहन होगा जब्त, नवीनीकरण, ट्रांसफर पर लगेगी रोक
इंदौर : रेड सिग्नल का उल्लंघन करते हुए लापरवाहीपूर्वक तरीके से वाहन चलाकर आम जनमानस का […]
June 7, 2022 इंदौर में 12 जून को होगा सितारा- ए – दंगल, देशभर के पहलवान करेंगे शिरकत
इंदौर : भाजपा खेल प्रकोष्ठ, इंदौर के बैनर तले 'सितारा - ए - इंदौर' दंगल का आयोजन 12 जून […]
April 27, 2024 चुनौतियों के बावजूद पत्रकारिता और जनसंचार में उजले अवसर मौजूद : प्रो. कस्बेकर
देश में पत्रकारिता के अब चार विश्वविद्यालय।
इंदौर : वरिष्ठ मीडिया शिक्षक एवं लेखिका […]
November 17, 2021 12 से 18 दिसम्बर तक मनाया जाएगा 64 वा अखिल भारतीय गीता जयंती महोत्सव
इंदौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन पर सात दिवसीय 64वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव का आयोजन […]
July 20, 2023 जी – 20 समिट में आए प्रतिनिधियों ने भारत के ई – श्रम पोर्टल में दिखाई रुचि
जी-20 समिट इंदौर में जारी।
इंदौर : इंदौर में 19 जुलाई से तीन दिवसीय जी-20 समिट […]
July 26, 2024 कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई मशाल यात्रा
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मशाल यात्रा के जरिए कारगिल के शहीदों को अर्पित किए […]