इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता गोविंद मालू ने केंद्रीय बजट को मनभावन बताते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री ने दूरगामी उपाय किए हैं।यह रोजगार के नए अवसर और साधन देने वाला बजट है, जिसमें एमएसएमई के लिए 6000 करोड़ की क्रेडिट लाइन गारंटी योजना,7.50 लाख करोड़ के आधारभूत संरचना के प्रावधान और रक्षा में मेक इन इंडिया और लॉजिस्टिक पार्क,100 कार्गो टर्मिनल से आय व नवरोजगार का सृजन होगा।
डिजिटल बैंकिग, गांवों में डिजिटल नेटवर्क बढ़ाने में सहायक होगा । इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य के लिए 25 मेंटल हेल्थ सेंटर अवसाद को दूर करने में मददगार होंगे।
गांव, किसान, मजदूर, युवाओं के लिए अमन कल्याण का बजट।
मालू ने कहा कि यह बजट सड़क, मकान, गांव, किसान मजदूर और युवा के लिए राग अमन कल्याण बजट है। ये चुनावी बजट नहीं वरन, आत्म निर्भरता की आधारशिला रखने वाला बजट है।
पर्यावरण रक्षा,ईंधन बचत, सस्ते परिवहन की दिशा में इलेक्ट्रिक वाहन व उसकी बैटरी तक की चिंता बजट में की गई है।
यह मनमोहक, निर्मल और मनभावन बजट तो है ही, रोटी कपड़ा मकान और सुरक्षा के साथ संचार-संवाद तकनीक की पहुंच की परवाह भी बजट में की गई है। पीछे की चिंता, आगे की सोच का यह लोक लुभावन नहीं, हर मन भावन बजट है।
Related Posts
August 5, 2021 झाबुआ पहुंचे आईजी मिश्र, कानून- व्यवस्था की स्थिति का लिया जायजा, त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
इंदौर : आई जी इंदौर रेंज हरिनारायण चारी मिश्र ने गुरुवार को झाबुआ का वार्षिक निरीक्षण […]
June 6, 2024 पर्यावरण असंतुलन को दूर करने में आम लोगों का योगदान जरूरी
♦️ डेविश जैन ♦️
इंदौर : जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और तीव्र गति से कम हो रही जैव […]
January 5, 2022 हजारों अनाथों को ममता की छांव देनेवाली सिंधुताई का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पुणे : हजारों अनाथ बच्चों की मां बनकर उनकी देखभाल करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता और […]
June 5, 2022 अब डाकघरों से भी बुक किए जा सकेंगे रेलों के टिकट, लोगों को कतारों से मिलेगी निजात
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने देशभर में 45,000 डाकघरों में रेलवे टिकट बुकिंग की व्यवस्था […]
November 17, 2021 कचरे से सीएनजी गैस बनाने का प्लांट शीघ्र होगा प्रारम्भ, उत्पादित गैस से चलाई जाएंगी सिटी बसें- लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को देवगुराडिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बन रहे […]
February 14, 2023 कानपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी ने खुद को लगाई आग
अधिकारियों के सामने जिंदा जल गई मां - बेटी।
दोनों को बचाने में पति भी बुरीतरह […]
February 16, 2025 जेवरात और नकदी पर हाथ साफ करने वाला नकबजन पकड़ाया
इंदौर : शातिर नकबजन पुलिस थाना संयोगितागंज की गिरफ्त में आया है। आरोपी के कब्जे से चोरी […]