पुरस्कार और सम्मान हौसला बढ़ाते हैं : डॉ.दिव्या गुप्ता

  
Last Updated:  June 27, 2023 " 05:55 am"

परिश्रम का कोई शॉर्ट कट नही होता : तिवारी।

इंदौर धारा के मंच पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं मालव रत्न अवार्ड से सम्मानित।

इंदौर : मासिक पत्रिका इंदौर धारा ने लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। राष्टीय बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ.दिव्या गुप्ता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। अध्यक्षता इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने की। डॉ.भरत शर्मा और पर्यावरण विद ओपी जोशी समारोह के विशेष अतिथि थे।

पुरस्कार व सम्मान हमारा उत्साहवर्धन करते हैं।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि पुरस्कार और सम्मान हमारा हौंसला बढ़ाते है।समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है,जरूरत है उन्हे मंच देने की।ऐसे आयोजन लगातार होते रहना चाहिए।

परिश्रम का कोई शॉर्टकट नहीं होता।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि परिश्रम का कोई शॉर्ट कट नही होता। लगातार मेहनत करने से उसका फल एक दिन अवश्य मिलता है। अत: मेहनत से जी नही चुराए।

अपने उद्बोधन में विशेष अतिथि डॉ.भरत शर्मा सदस्य,संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि एक ही मंच से इतनी संख्या में प्रतिभाएं सम्मानित होना बड़ी बात है।इसके लिए संस्था साधुवाद की पात्र है।

विशेष अतिथि पर्यावरणविद और शिक्षाविद डॉ.ओपी जोशी ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को काबिल बनाती है और तकनीकि शिक्षा हुनरमंद। अत: दोनो का शिक्षण जरूरी है।

फिजियोथेरिपस्ट डॉ. महेश साहू ने कहा कि सेवा करने से मन को संतुष्टि मिलती है। अपना कार्य करते हुए भी सेवा की जा सकती है।

चित्रकार और पर्यावरणविद मंगलसिंह ने कहा कि मनुष्य को कर्म में विश्वास रखना चाहिए। परिणाम ईश्वर पर छोड़ दीजिए यही गीता भी कहती है। कर्म ही मनुष्य को महान बनाता है।

समाजसेवी नरेंद्र जोशी ने भी अपने विचार रखे। अतिथियों ने मासिक पत्रिका इंदौर धारा का विमोचन भी किया।

संयोजक प्रवीण जोशी ने बताया कि आयोजन का यह सातवा संस्करण था। इस बार समाजसेवा,शिक्षा,पर्यावरण,जल संरक्षण,स्वच्छता,खेल,विधि,
इंजीनियर ,जीव दया के साथ साहित्य ,कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली प्रतिभाओं को भी मालव रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। सौ से अधिक प्रतिभाओं को इस मौके पर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कोपरगांवकर, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट राजू पंवार, श्वेता त्रिवेदी, श्याम कामले,निशा जोशी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं इनमें शामिल थीं।

कार्यक्रम में अतिथि स्वागत निधि जोशी, सुरेश वर्मा, बंजारिया,नवीन बेपारी, उर्मिला तिवारी ,महेंद्र श्रीवास्तव,ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण जोशी ने किया।आभार यश श्रीवास्तव ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *