22 लाख रुपए से अधिक मूल्य की अवैध शराब व सामग्री जब्त। एक आरोपी को भिजवाया जेल।
इंदौर : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंदौर जिले में अवैध शराब तस्करों पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. एवं सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक 05 और 06 सितंबर 2023 को विभिन्न स्थानों पर दी गई दबिश में भारी मात्रा में अवैध शराब व सामग्री जब्त की गई । कुल 36 स्थानों पर छापा मारकर 36 प्रकरण दर्ज किए गए,जिसमें धारा 34(2) के 01 प्रकरण में 01 आरोपी को जेल भेजा गया।इस दौरान अवैध देशी शराब 246 बल्क लीटर, विदेशी शराब 29 बल्क लीटर, अवैध हाथभट्टी शराब 455 लीटर ,महुआ लहान 220 लीटर जप्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 22 लाख 28 हजार रुपए आंकी गई है।
इस मामले में आरोपी को भेजा जेल।
वृत आंतरिक 01 के उपनिरीक्षक नितिन आशापुरे द्वारा 06 सितंबर को आरोपी प्रेम s/o कालूराम राठौर के कब्जे से 08 पेटी प्लैन मदिरा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध म. प्र. आबकारी अधि. की धारा 34 (1) क 34 (2) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजनें के आदेश दिए गए।
Related Posts
June 22, 2022 विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल हैक
इंदौर : भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल नम्बर हैक होने का मामला सामने आया है, […]
June 17, 2021 विद्या बालन अभिनीत फ़िल्म ‘शेरनी’ के प्रमोशन कैम्पेन में भागीदार बनेगा मप्र पर्यटन बोर्ड
भोपाल : मध्यप्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने […]
October 12, 2021 सांसद लालवानी को मिली खंडवा लोकसभा उपचुनाव में पंधाना की जिम्मेदारी
खंडवा : इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को खंडवा लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी ने पंधाना […]
April 21, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल का गठन, मंत्रियों को सौंपा 2- 2 संभागों का प्रभार भोपाल : सीएम के बतौर कोरोना जैसे गंभीर संकट से अभी तक अकेले जूझ रहे शिवराज सिंह ने […]
June 16, 2021 टीकाकरण के मामले में इंदौर देश में दूसरे स्थान पर रहा, 51 फ़ीसदी को अभी तक लग चुके हैं टीके
इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीमी पड़ गई है, वहीं टीकाकरण की लहर तेजी से […]
January 16, 2025 राह चलते लोगों के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : लोगों के साथ लूटपाट करने वाले 02 शातिर लुटेरे, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में […]
August 12, 2021 पलक झपकते ही लोगों के मोबाइल उड़ाने वाला बदमाश पकड़ाया, कई मोबाइल किए जब्त
इंदौर : राह चलते लोगों के साथ मोबाइल कटिंग की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बदमाश, 18 […]