इंदौर : बडगोंदा थाना क्षेत्र के समीप इंदौर की ओर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए नाले में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं, तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इंदौर लाकर एमवाय अस्पताल भर्ती कराया गया है।
ये घटना गुरुवार देर रात घटित होना बताई जा रही है। बडगोंदा थाना क्षेत्र से 1 किलोमीटर दूर बनी संकरी पुलिया से नाले में कार गिरने की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
कार में सवार विक्रम, बद्री व एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र (33) पुत्र जगदीश, दिलीप (35) पुत्र बाग सिंह व विक्रम पुत्र नरेश (40) निवासी जोगी भड़क को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि सभी युवक इलाके के बालाजी रेस्टोरेंट में काम करने वाले हैं। वे सभी नशे में धुत थे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं।
Related Posts
May 31, 2021 कर्मचारियों के कोहिनूर हैं रतन टाटा
नाम के अनुरूप आप तो है भारत के सच्चे रतन।
आपकी उन्नत और उदार सोच को करते हम […]
January 22, 2018 पद्मावत को लेकर इंदौर में हुआ ऐसा हंगामा पद्मावत की रिलीज डेट नजदीक, करणी सेना का विरोध जारी, बायपास पर लगा जाम।
इंदौर। […]
December 11, 2024 महाकुंभ के दौरान अयोध्या व प्रयागराज के लिए चलेगी रिंग रेल
वाराणसी : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि महाकुंभ के दौरान अयोध्या और […]
January 19, 2022 अब ई- चालान नहीं भरना पड़ेगा महंगा, वाहन होगा जब्त, नवीनीकरण, ट्रांसफर पर लगेगी रोक
इंदौर : रेड सिग्नल का उल्लंघन करते हुए लापरवाहीपूर्वक तरीके से वाहन चलाकर आम जनमानस का […]
September 7, 2023 सनातन धर्म की जड़ों को मिटाना तो दूर, कोई हिला भी नहीं सकता..
इंडिया शब्द अंग्रेजों के साथ आया और अंग्रेजों के साथ ही इसे चला जाना चाहिए था- कैलाश […]
October 4, 2020 साईं भक्तों ने साईं धाम की गौशाला में किया गौमाता का दान
इंदौर : हवा बंगला मेन रोड़ स्थित शिर्डी धाम सांई मंदिर की गौशाला को पुरूषोत्तम मास के […]
February 12, 2024 मंदिरों से दान पेटी चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : मंदिरों से दान पेटी चोरी करने वाले 04 बदमाशो को गिरफ्तार करने मे पुलिस थाना […]