इंदौर : पुलिस और सशस्त्र बल के शहीद पुलिस कर्मियों के सम्मान में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी गुरुवार 21 अक्टूबर को “पुलिस स्मृति दिवस “मनाया गया ।
महेश गार्ड लाइन 15वी वाहिनी परेड ग्राउण्ड इंदौर स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस परेड आरएपीटीसी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. वरूण कपूर की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस अवसर पर इंदौर जोन के आईजी हरि नारायण चारी मिश्रा, डीआईजी इंदौर मनीष कपूरिया, डीआईजी ग्रामीण चंद्रशेखर सोलंकी, कमांडेंट ओपी त्रिपाठी ,
मुख्यालय एसपी अरविंद तिवारी ,रेडियो पुलिस ट्रेनिंग एसपी भागवत बिरदे एवं अन्य पुलिस अधिकारी और सेवानिवृत्त आईपीएस डीआइजी/ हाईकोर्ट एडवोकेट धर्मेंद्र चौधरी के अलावा नगर सुरक्षा समिति के रमेश शर्मा एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
सभी अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान एसएएफ, जिला पुलिस और होमगार्ड के दस्तों ने शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में सलामी भी पेश की।
बता दें कि पुलिस स्मृति दिवस भारत में मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में उनके बलिदान और सेवा को स्मरण करने के लिए एवं पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। बीते एक वर्ष में देश में कुल 377 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी शहीद हुए, इनमें 15 मप्र के थे।
Related Posts
April 19, 2021 12 हजार रेमडेसीवीर की खेप इंदौर पहुंची, इंदौर के हिस्से में आए 1264..!
इंदौर : रेमडेसीवीर की कमी से जूझ रहे मप्र व इंदौर में रविवार को कुछ हद तक राहत मिली। […]
May 22, 2021 शून्य में समा गया कारपोरेट पत्रकारिता का शिखर
🔺कीर्ति राणा🔺
प्रकाश बियाणी जी को याद करता हूं तो दैनिक भास्कर इंदौर के वो दिन याद आ […]
August 10, 2022 जजमाव से प्रभावित इलाकों में पहुंचे महापौर,पानी की निकासी के प्रबंध करने के दिए निर्देश
इंदौर : बीते 24 घंटे में हुई 4 इंच बारिश ने शहर की सड़कों और निचली बस्तियों को तालाबों […]
March 22, 2017 EVM छेड़छाड़ मामला-सुप्रीम कोर्ट 24 मार्च को करेगा सुनवाई ईवीएम से छेड़छाड़ मामले की सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सर्वोच्च […]
May 16, 2025 अपने बयान से पलटे ट्रंप, बोले संघर्ष विराम में नहीं की मध्यस्थता
खिसियाए अमेरिकी राष्ट्रपति ने एप्पल के सीईओ से भारत में मोबाइल यूनिट नहीं लगाने का डाला […]
August 12, 2023 जिंदगी के उलझे गणित को दार्शनिक अंदाज में पेश करता नाटक रा+धा का प्रभावी मंचन
इंदौर : खंडवा रोड स्थित यूसीसी सभागृह में आयोजित सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा मे स्तरीय […]
July 18, 2022 खलघाट बस हादसे में मृत 12 यात्रियों की हुई शिनाख्त, सीएम शिवराज ने किया राहत राशि का ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह हुई बस […]