इंदौर : शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने युवा लेखकों को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री युवा योजना प्रारंभ की है। देश के युवाओं में पढ़ने लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई यह योजना 30 वर्ष से कम आयु समूह के उभरते लेखकों के लिए है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी mygovt.in पर उपलब्ध है।
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास इस योजना को कार्यान्वित करेगा। योजना के माध्यम से देश भर से कुल 75 युवाओं का चयन किया जाएगा। योजना में भाग लेने के लिए 31 जुलाई 2021 तक Mygov.in के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है साथ ही आवेदन किया भी जा सकता है। स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम श्रृंखला के तहत इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्वतंत्रता आंदोलन की अज्ञात गाथाएं, राष्ट्रीय आंदोलन के कम ज्ञात तथ्य, राष्ट्रीय आंदोलन में विभिन्न स्थानों का योगदान एवं राष्ट्रीय आंदोलन के राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिक पहलुओं से संबंधित नए परिप्रेक्ष्य को सामने लाने संबंधी लेखन को प्रस्तुत किया जा सकता है।
Related Posts
January 9, 2023 सम्मेलन स्थल पर पंजीयन में बद इंतजामी से प्रवासी अतिथि हुए परेशान – शुक्ला
विधायक संजय शुक्ला ने बदइंतजामी के लिए प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार।
इंदौर : […]
July 25, 2023 इंदौर प्रेस क्लब की टेबल टेनिस व कैरम स्पर्धा में रोचक मुकाबलों का दौर जारी
इंदौर : विभूति शर्मा, किरण वाईकर, राजू घोलप और रफी मोहम्मद शेख ने इंदौर प्रेस क्लब […]
June 1, 2022 देवी अहिल्याबाई का बनेगा भव्य स्मारक, सुपर कॉरिडोर पर विकसित करेंगे स्टार्टअप पार्क-मुख्यमंत्री
राजेंद्र नगर स्थित ऑडिटोरियम और संगीत महाविद्यालय का नामकरण लता दीदी के नाम पर […]
December 13, 2022 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान ने मध्यभारत का पहला फैमिली बिजनेस प्रोग्राम, प्रेस्टीज एक्सपोनेंशिया किया लॉन्च
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च और एआईसी प्रेस्टीज द्वारा मध्य […]
June 12, 2021 धारा 370 को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी ने बोला हमला, कहा ‘कांग्रेस का हाथ, पाकिस्तान के साथ’
इंदौर : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह संवेदनशील मुद्दों पर विवादित बयान देकर नित नए […]
May 5, 2020 इंदौर की नवागत निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने पदभार ग्रहण किया इंदौर : नवागत निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार देर शाम वे इंदौर […]
April 9, 2021 दो वाहन चोर और एक खरीददार को तुकोगंज पुलिस ने बनाया बन्दी, लाखों रुपए कीमत की 8 मोटरसाइकिलें की बरामद
इंदौर : वाहन चैकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को तुकोगंज पुलिस ने बन्दी बनाया। […]