इंदौर : पेट्रोल- डीजल की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में देशव्यापी प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को शहर काँग्रेस ने इंदौर के सभी पेट्रोल पम्पो पर पेट्रोल –डीजल की बेहताशा मूल्य वृद्धि एवं बढ़ती महँगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।
काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रीगल चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर काले कपड़े पहनकर और हाथों में पोस्टर,बैनर व काँग्रेस पार्टी के झंडे लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल, पूर्व विधायक अश्विन जोशी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
पेट्रोल- डीजल की मूल्यवृद्धि से त्रस्त है जनता।
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इस मौके पर कहा कि पूरे देश में हाहाकर मची हुआ है। एक तरफ कोरोनो से जनजीवन अस्तव्यस्त है,दूसरी तरफ भाजपा की सरकारों ने पेट्रोल,डीजल के साथ खाद्य तेलों व जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान पर चढ़ा दिए हैं। महंगाई की मार से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारो की आर्थिक रूप से कमर टूट गई है। घर का बजट रोज बिगड़ता जा रहा है,सरकार मस्त है,जनता त्रस्त है,लेकिन सत्ता पक्ष के कान पर जूं तक नही रेंग रही है।
जनता पर आर्थिक बोझ बढा रही सरकार।
शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि पेट्रोल डीजल एवं बढ़ती महँगाई के विरोध में शहर काँग्रेस द्वारा इंदौर के 100 से अधिक पेट्रोल पम्पो पर प्रदर्शन किया गया। बाकलीवाल ने कहा कि पेट्रोल 105 व खाद्य तेल 200 के पार हो गया है। कोरोना महामारीं से जनता परेशान है। भाजपा सरकार जनता को राहत देने की बजाय उस पर आर्थिक बोझ बढ़ाती जा रही है। आम जनता का जीना मुश्किल होता जा रहा है।सरकार के पास राहत देने के कोई उपाय नही है। अगर सरकार ने महँगाई पर लगाम नही लगाया तोह काँग्रेस पार्टी और जंगी प्रदर्शन करेंगी।
प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पम्पो पर आए पेट्रोल डलवाने वालो का फूल माला से सम्मान किया गया। बाकलीवाल ने कहा कि 105 रु लीटर में जो पेट्रोल डलवा रहा है,वह बहुत हिम्मत वाला है,हम उनका सम्मान करते हैं।
प्रदर्शन में राजेश चौकसे,देवेंद्र यादव ,शशि यादव,राकेश यादव,जौहर मानपुरवाला सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।








