नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से परेशान जनता के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्पाद शुल्क में बड़ी कटौती करने का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुद ट्वीट करते हुए कहा है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुलक में 8 रुपये की कटौती की जाएगी, वहीं डीजल पर 7 रुपये उत्पाद शुल्क घटाया जा रहा है।
मोदी सरकार के इस फैसले के बाद अब पेट्रोल 9.5 रुपये सस्ता हो जाएगा। वहीं डीजल भी 7 रुपये सस्ता हो जाएगा। सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर करीब 1 लाख करोड़ रुपए सालाना का बोझ पड़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी राज्य सरकारों से अपील की है कि वह भी वैट में कटौती करें और जनता को राहत दें। उन्होंने खासतौर पर उन राज्यों को दाम घटाने के लिए कहा है जिन्होंने नवंबर 2021 में वैट में कटौती नहीं की थी।
केंद्र की मोदी सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के करीब 9 करोड़ लाभार्थियों को गैस सब्सिडी देने का भी फैसला किया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण मुताबिक सरकार प्रति गैस सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी देगी। वित्तमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि इससे माताओं-बहनों को बहुत मदद मिलेगी। इससे सरकार पर सालाना करीब 6100 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
बता दें कि जनता महंगाई से त्रस्त है सिर्फ डीजल-पेट्रोल या गैस ही नहीं, बल्कि खाने का तेल, सब्जियां, गेहूं, अनाज सब कुछ महंगा हो रहा है, जिससे जनता का खर्च बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसे में केंद्र सरकार का डीजल-पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाने का फैसला, जनता के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है।
Related Posts
February 27, 2020 विकास कार्य ठप हैं और सरकार आइफा पर करोड़ों रुपए फूंक रही है- बीजेपी इंदौर : बीजेपी नेताओं ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के जरिये प्रदेश की कांग्रेस शासित […]
June 9, 2021 ड्राइव इन टीकाकरण केंद्रों पर बड़ी संख्या में टीका लगवाने पहुंच रहीं हैं महिलाएं
इंदौर : जिले में टीकाकरण अभियान में विविधता लाने के उद्देश्य से शहर एवं ब्लाक स्तर पर […]
January 10, 2025 इस वर्ष विभिन्न स्कीम्स में व्यवसायिक और आवासीय भूखंड व प्रकोष्ठ का होगा व्ययन
इंदौर : प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में आवासीय, औद्योगिक, पेट्रोल पंप, लोकल शॉप, […]
January 27, 2025 2030 तक इंदौर की जीडीपी 02.70 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का ब्लूप्रिंट तैयार
सांसद शंकर लालवानी ने उद्योगपतियों के साथ ब्लूप्रिंट पर चर्चा की, 5 प्रमुख सेक्टर्स से […]
March 21, 2025 दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के घर से बड़ी मात्रा में मिली नकद राशि
आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों को एक कमरे में रखी मिली बेहिसाब […]
January 12, 2021 केंद्र ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के खरीदे एक करोड़ से अधिक डोज, विभिन्न राज्यों को वैक्सीन भेजने की प्रक्रिया हुई शुरू
नई दिल्ली : देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। सीरम […]
December 4, 2021 टंट्या मामा स्मृति दिवस समारोह में सीएम शिवराज ने की कई घोषणाएं, पेसा एक्ट लागू करने और आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे देने का किया ऐलान
इंदौर : नेहरू स्टेडियम में आयोजित जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह में पहुंचे सीएम […]