इंदौर : डकैती डालने की योजना बनाने वाला गिरोह थाना सेंट्रल कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आया है। गिरोह के 5 बदमाश हथियारों से लैस होकर प्लेटफार्म नंबर 6 के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। बदमाशों से तलवार, चाकू-छुरे, गुप्ती, आरी,हथौड़ी,लोहे का सरिया आदि धारदार हथियार जब्त किए गए हैं। बदमाशों के विरुद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं।
नेहरू पार्क रोड स्थित पंप पर डालने वाले थे डकैती।
कोतवाली पुलिस ने महाराजा कॉम्प्लेक्स के तलघर स्थित पार्किंग से इन बदमाशों को पकड़ा। ये बदमाश प्लेटफॉर्म नम्बर 6 के सामने पार्क रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। बदमाशों के विरुद्ध धारा 399, 402 भादवि एवं 25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत डकैती की योजना बनाने का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ये हैं पकड़े गए डकैत।
01.. रोहन पिता नरेश बोरासी उम्र 19 साल निवासी 68 शीतला माता मंदिर के पास बड़ी ग्वालटोली इन्दौर। कुल अपराध 05
02.. शुभम उर्फ बम पिता पवन धीमान उम्र 19 साल निवासी 123 बड़ी ग्वालटोली इन्दौर। कुल अपराध 08
03.. देव उर्फ देवू पिता सावन राणा उम्र 19 साल 302/3 विनोबा नगर इंदौर । कुल अपराध 04
04.. मनीष उर्फ प्रिंस पिता चुन्नीलाल विदोने उम्र 26 वर्ष निवासी 160 बेकरी वाली गली रुस्तम का बगीचा इन्दौर, कुल अपराध 19
05.. नीलेश पिता ओमप्रकाश श्रीवास उम्र 27 साल निवासी 529 मालवा मिल बेकरी वाली गली इंदौर। कुल अपराध 09
Related Posts
August 21, 2020 दो सौ पार पहुंचे कोरोना संक्रमित मामले, 4 ने गंवाई जान..! इंदौर : कोरोना संक्रमण में रोज उतार- चढ़ाव नजर आ रहा है। गुरुवार 20 अगस्त को फिर संक्रमण […]
December 11, 2021 25-26 जनवरी को खालसा स्टेडियम में होगा अखिल भारतीय सर्वब्राह्मण युवक- युवती हाईटेक परिचय सम्मेलन
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के तत्वावधान में 25-26 जनवरी को राजमोहल्ला स्थित […]
April 29, 2017 पुलिस को धमकाने वाले BJP प्रदेशाध्यक्ष के बेटे को बख्शा ओर उल्टा पुलिस के 3 जवानों को किया लाइन अटेच चलती कार में शराब पार्टी कर रहा था, पुलिस ने रोका तो पुलिस वॉलो को गालियां देने लगा […]
February 23, 2022 मलबा सड़क पर फेंकने पर नगर निगम ने किया 1 लाख रुपए स्पॉट फाइन
इंदौर : कचरा व गंदगी फैलाने पर नगर निगम द्वारा 1 लाख रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। यह […]
June 10, 2021 एक ही दिन में हत्या की दो वारदातें, बाणगंगा के बाद खजराना थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से हमला कर हत्या
इंदौर : अनलॉक हुए शहर में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। हत्या जैसी संगीन वारदातें लगातार […]
May 27, 2020 मनरेगा की केंद्रीय परिषद में अंजू माखीजा सदस्य मनोनीत इंदौर।भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी […]
August 30, 2020 कलेक्टर ने तय किए कोरोना टेस्टिंग के रेट, ढाई हजार रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे निजी लैब इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने निजी अस्पतालों और लैब में मरीजों के की जा रही मनमानी वसूली […]