इंदौर : कोरोना संक्रमण पुनः अपना फन फैला रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है। सोमवार 16 नवम्बर को संक्रमित मामले पौने दो सौ के पार हो गए वहीं ग्रोथ रेट 9 फीसदी रहा। मंगलवार को दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई।
178 नए मरीजों में मिला संक्रमण।
सोमवार को 395 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 1999 सैम्पल्स की टेस्टिंग की गई। इनमें 1801 निगेटिव पाए गए। 178 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 20 रिपीट पॉजिटिव मिले।आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 447645 सैम्पलों की अब तक जांच की गई है। इनमें से कुल 35861 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से ज्यादातर ठीक भी हो चुके हैं।
2 मरीजों ने गंवाई अपनी जान।
कोरोना संक्रमण प्रतिदिन किसी न किसी मरीज की जिंदगी छीन रहा है। सोमवार को 2 संक्रमित मरीजों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 716 मरीज कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
33 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 33 मरीज कोविड अस्पतालों से ठीक होकर बाहर निकले। इसी के साथ अब तक कुल 33202 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 1943 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
September 25, 2021 अनियंत्रित होकर खेत में जा फंसी महिला की कार को डायल-100 ने बाहर निकाला
इंदौर : बिजासन रोड़ पर एक महिला की कार, संतुलन बिगड़ जाने के कारण अनियंत्रित होकर रोड़ से […]
March 19, 2024 केवल उत्सव नहीं, पुरातन संस्कृति का प्रतिबिंब है भगोरिया
🔹कैलाश विजयवर्गीय🔹
जनजातीय संस्कृति का महापर्व भगोरिया 18 मार्च से शुरू हो गया है। […]
August 21, 2022 सानंद मराठी नाट्य और समूह गीत स्पर्धा का रविवार को पुरस्कार वितरण
इन्दौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह रविवार 21 अगस्त को स्थानीय जाल […]
April 9, 2021 रेमडेसीवीर को लेकर शुक्रवार को भी नहीं सुधरे हालात, परिजनों ने चक्काजाम कर शासन- प्रशासन के खिलाफ जताया आक्रोश
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले रेमडेसीवीर इंजेक्शन […]
April 18, 2024 आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
दर्शन, पूजन के लिए मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता।
कई स्थानों से निकली […]
April 15, 2024 सोशल मीडिया का समाजहित में उपयोग करने वालों को सलाम
अच्छा करने का कोई मुहूर्त नहीं होता, इन ग्रुप एडमिन से भी प्रेरणा ले सकते हैं […]
September 22, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा समग्र विकास, पार्क रोड व लक्ष्मीबाई नगर में बनेंगे नए प्लेटफॉर्म
इंदौर-देवास दोहरीकरण का काम जल्द
सांसद शंकर लालवानी की रेलवे अधिकारियों के साथ […]